Skip to main content

Himachal : दो जवानों ने अस्पताल में तोड़ा दम, एक को सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई

शिलाई/जोगिंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश के लिए रविवार का दिन हादसों भरा रहा। रविवार को जहां चार हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो सेना के जवानों ने भी दम तोड़ा है। इसमें एक जवान मंडी (Mandi) जिला के जोगिंद्रनगर का रहने वाला था, जिसने बीती रात को अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जवान का आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दूसरा जवान सिरमौर (Sirmaur) जिला के शिलाई का रहने वाला था। रविवार को आर्मी अस्पताल चंडीगढ़ में जवान की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें: Shimla में हादसा : घूमने निकले नवदंपति ने तोड़ा दम, दो माह पहले ही हुई थी शादी

बता दें कि शिलाई क्षेत्र का जवान कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल हो गया था। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आरआर-11 रेजिमेंट में तैनात जवान 25 वर्षीय बलबीर ठाकुर निवासी झकांडो (शिलाई) छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। 15 जनवरी को घर की तरफ जाते समय उनकी बाइक एनएच 707 पर खनार के समीप गहरी खाई में जा गिरी। बता दें कि हादसे की सूचना के बाद जवान को खाई में ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। जिसके बाद आर्मी कार्यालय (Army office) से संपर्क किया गया, जहां से लोकेशन मिलने के बाद दूसरे दिन गहरी खाई में घायल अवस्था में पड़े बलबीर ठाकुर को पहले शिलाई (Shillai), फिर नाहन व पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) के बाद आर्मी अस्पताल चंड़ी मंदिर रेफर किया गया। सिर पर गहरी चोटें आने के कारण 15 दिन बाद जवान जिंदगी की जंग हार गया है। 28 जनवरी 2016 को आरआर रेजिमेंट में भर्ती हुए जवान का 2018 में विवाह हुआ था। उनकी पत्नी के अलावा तीन माह का मासूम बच्चा है। फौजी बलबीर सिंह के पिता मोहन सिंह व माता सुखी देवी ने बताया कि बड़े बेटे के पंचायत प्रधान के उम्मीदवार होने के कारण जवान बेटा छुट्टी लेकर घर आ रहा था, जिसका घर पहुचंने का इंतजार हो रहा थाए लेकिन रास्ते में हादसे के कारण वह घर नहीं पहुंचा। अब जवान की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि फौजी के शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चौपाल में Car खाई में गिरी, जयसिंहपुर में टिप्पर से टकराई Bike, दो की गई जान-एक घायल

सूबेदार हरिराम शर्मा को बेटे और बेटी ने दी मुखाग्नि

वहीं मंडी (Mandi) जिला के जोगिंद्रनगर (Jogendranagar) विधानसभा क्षेत्र की निचला गरोड़ू पंचायत के मकड़ेना निवासी जवान हरि राम शर्मा की बीती रात को मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है। हरि राम शर्मा सेना के एमईएस में सूबेदार के पद पर डलहौजी में कार्यरत थे। हरि राम शर्मा घर आए थे और अचानक बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीती रात को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूबेदार हरि राम शर्मा 49 वर्ष के थे। आज उनका पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार (funeral) किया गया। पालमपुर से आई सेना की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। सूबेदार हरिराम शर्मा को उनके बेटे चिराग व बेटी नेहा ने मुखाग्नि दी।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Himachal : दो जवानों ने अस्पताल में तोड़ा दम, एक को सैन्य सम्मान से दी अंतिम विदाई appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3csno6k
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...