Skip to main content

Himachal : विभागों में खाली चालकों के पद भरने के लिए सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

कुल्लू। हिमाचल के विभिन्न विभागों में खाली चल रहे चालकों के पदों को भरने के लिए सरकार को जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा चालक परिचालकों के ग्रेड पे को बढ़ाने का मुद्दा भी प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश राजकीय अर्धराजकीय चालक परिचालक महासंघ कुल्लू (Himachal Pradesh State Semi-Driver Operator FederationKullu) खंड के नवनियुक्त अध्यक्ष मस्त राम ने कही। रविवार को कुल्लू (Kullu) जिला मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश राजकीय अर्धराजकीय चालक परिचालक महासंघ ने कुल्लू खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे कुल्लू खंड की कमान जल शक्ति विभाग में तैनात चालक मस्त राम (Driver Mast ram) को सौंपी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुनकर विभाग में तैनात बुध राम को बनाया गया। जबकि महासचिव के पद पर लोक निर्माण विभाग में तैनात प्रीतम चंद को बनाया। उपाध्यक्ष के पद पर पशुपालन विभाग में तैनात चालक मोहर सिंह, मुख्य सलाहकार जलशक्ति विभाग के चालक विजय कुमार को-ऑप्ररेटिव विभाग के रोहित कुमार को बनाया गया।

यह भी पढ़ें: Himachal Job: मल्टीनेशनल कंपनी सीधे interview से भरेगी 64 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

कुल्लू खंड के चेयरमैन का पद बजीर चंद को सौंपा गया है। इस अवसर पर नवनियुक्त मस्त राम ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कुल्लू ब्लॉक में 60 से अधिक चालक परिचालक हैं, जिसमें यहां विभिन्न सरकारी विभागों में चालकों की भारी कमी है। जिससे डिविजन और सर्कल में एक.एक चालक है। उन्होंने बताया कि विभागों में काफी संख्या में पद खाली हैं। जिन्हें भरने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि चालक परिचालकों की ग्रेड पे कम हैं ऐसे में ग्रेट पे को रिवाइज करने के लिए सरकार से आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि डीसी ऑफिस में अधिकारियों की मीटिंग होने पर गाड़ियों को खड़ी करने में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं वहां पर चालकों को बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चालक परिचालक की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठाई जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post Himachal : विभागों में खाली चालकों के पद भरने के लिए सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3cpvJr9
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...