Skip to main content

#HP_Weather Update : सूखा गुजरा जनवरी, 58% कम हुई बारिश- अब फरवरी पर नजर

शिमला। हिमाचल (Himachal) में इस माह इंद्र देव कुछ रूष्ट दिखें हैं। इस माह मेघ कम बरसे हैं। जनवरी 2021 के माह में सामान्य से भी कम बारिश (Rain) हुई है। इस महीने के दौरान हिमाचल में 37.6 फीसदी मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश की तुलना में करीब 58 फीसदी कम है। सभी जिलों जनवरी 2021 के महीने में सामान्य से कम बारिश हुई है। हिमाचल में दो से सात जनवरी और 24 जनवरी को बारिश व बर्फबारी हुई है। प्रदेश में बाकी 23 दिन सूखे गुजरे हैं। इन दिनों में बारिश नहीं हुई है। इस माह अधिकतम बर्फबारी कल्पा में 71.0 सेमी और अधिकतम बारिश 46.0 मिमी घुमारवीं बिलासपुर (Ghumarwin Bilaspur) में दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: Himachal में 5 फरवरी तक सताएगा मौसम, इन जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी

हिमाचल में इस माह कहां कितनी हुई बारिश

पांच जनवरी को किन्नौर के भावानगर में 14.0 मिली, डलहौजी (Dalhousie) में 14.0 मिमी, सलूणी में 13.0 मिमी, जोगिंद्रनगर में 12.0 मिमी, ठियोग में 11.5 मिमी, जुब्बल में 11.5 मिमी, गमरूर में 10.4 और सुजानपुर टिहरा में 10.0 मिमी बारिश हुई। 6 जनवरी को घुमारवीं में 46.0, मनाली (Manali) में 43.0, डलहौजी में 38.0, संगड़ाह में 34.7, भावानगर में 32.4, सराहन में 31.0, कोटखाई में 27.2, भराड़ी में 27..0, कसोल में 27.0, सेउबाग में 25.0, जुब्बल में 24.5 और कंडाघाट में 24.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सात जनवरी को नादौन में 13.5, डलहौजी में 12.0, धर्मशाला (Dharamshala) में 11.8, 24 जनवरी को देहरा में 43.2, कांगड़ा में 25.4 और चंबा में 20.0 मिमी बारिश हुई है।

कहां कितनी बर्फबारी रिकॉर्ड

तीन जनवरी को गोंदला में 21 सेमी, कोकसर में 13 सेमी, पूह में 10 सेमी, सुमदो में 8 सेमी, कल्पा में 6 सेमी, पांच जनवरी को कल्पा में 18 सेमी, खदराला में 15 सेमी, सुमदो और पूह में 5-5 सेमी, मूरंग में 4 सेमी, शलारू और केलांग में तीन-तीन सेमी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। 6 जनवरी को कल्पा में 71, कोठी में 35, खदराला में 28, केलांग मं 20, उदयपुर में 17, पूह में 15 और कुफरी में 12 सेमी बर्फ गिरी है। सात जनवरी को केलांग में 15 सेमी, कल्पा (Kalpa) में 6, पूह और कोठी में 5-5, 24 जनवरी को गोंदला में 31 सेमी, भरमौर में 30, केलांग में 15, हंसा में 8, कोठी में 7, कल्पा में 5 और कुफरी (Kufri) में दो सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है।

HP Weather Update : इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी, शीतलहर कर सकती है परेशान

दो से पांच फरवरी तक खराब रहेगा मौसम, 6 को मिलेगी राहत

हिमाचल में दो से पांच जनवरी तक मौसम बिगड़ेगा। दो फरवरी को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला (Shimla), मंडी, कुल्लू, और सोलन व सिरमौर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दो को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। तीन से पांच फरवरी तक पूरे हिमाचल में बारिश व बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान है। इसी बीच मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालामुखी, देहरा, सोलन (Solan) के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनिहार, सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब क्षेत्र में तीन और चार जनवरी को येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन मैदानी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं 6 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) ने जताई है।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शिमला का न्यूनतम तापमान 3.2 और अधिकतम 11.6, सुंदरनगर का 0.4 और 20.4, भुंतर का -0.1 और 19.2, कल्पा का -2.8 और 10.0, धर्मशाला का 4.2 और 16.6, ऊना का 0.4 और 21.8, नाहन (Nahan) का 8.8 और 17.3, केलांग का -11.0 और -0.7, पालमपुर का 2.0 और 15.5, सोलन का -0.5 और 19.0, मनाली का -1.6 और 12.0, कांगड़ा (Kangra) का 2.4 और 19.5, मंडी का 0.0 और 20.0, बिलासपुर का 2.0 और 21.0, हमीरपुर का 1.8 और 20.4, चंबा (Chamba) का 2.3 और 18.7, डलहौजी का 3.2 और 7.8 व कुफरी का 2.1 और 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

 

The post #HP_Weather Update : सूखा गुजरा जनवरी, 58% कम हुई बारिश- अब फरवरी पर नजर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/39vejro
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...