Skip to main content

Kangra : एसडीएम फतेहपुर की मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत, क्या है पूरा मामला- जानिए

रविन्द्र चौधरी/फतेहपुर। एक तरफ जहां कांगड़ा (Kangra) जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन को कदमताल शुरू हो गई है, वहीं जिला परिषद (Zila Parishad) के स्थाना वार्ड से मतों की दोबारा गिनती करवाने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया है। जिला परिषद के स्थाना वार्ड से प्रत्याशी रहे रमेश दत्त कालिया ने मतगणना (Counting) में हेराफेरी का आरोप लगाया है और दोबारा मतगणना करवाने की मांग कर रहे हैं। हमारी पार्टी, हिमाचल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉक्टर राजन सुशांत (Dr. Rajan Sushant) ने भी अब उनकी मांग का समर्थन किया है। उन्होंने तो सीधे तौर पर इसके लिए फतेहपुर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी से एसडीएम फतेहपुर की शिकायत की है। उन्होंने नायब तहसीलदार फतेहपुर के माध्यम से शिकायत भेजी है। प्रशासन को भी जल्द से जल्द जिला परिषद वार्ड स्थाना के प्रत्याशी रमेश दत कालिया की अपील पर दोबारा मतगणना करवाने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा कि अगर जल्द दोबारा मतगणना नहीं करवाई गई तो बड़े आंदोलन किए जाने से भी स्थानीय जनता के साथ वह पीछे नही हटेंगे।

डॉक्टर राजन सुशांत ने कहा कि एक नेता के इशारे पर फतेहपुर प्रशासन गरीब प्रत्याशियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अगर प्रशासन ने मतगणना पारदर्शी की है तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि दोबारा मतगणना करवाकर अपने ऊपर लग रहे इल्जाम को मिटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में यह पहली बार हुआ है, जिसमें लोकतंत्र की सरेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं। इस मौके पर रमेश दत कालिया, पवन कालिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

स्थाना वार्ड से 29 वोटों से पराजित हुए हैं रमेश दत्त कालिया

जिला परिषद के 47 स्थाना वार्ड की मतगणना 22 जनवरी हुई थी। इसमें संजीव कुमार विजेता घोषित किए गए हैं। उन्होंने 29 मतों से रमेश दत्त कालिया को पराजित किया है। संजीव कुमार को 5076 और रमेश दत्त कालिया को 5047 मत मिले हैं। स्थाना वार्ड में 18067 मत पड़े थे। इसमें से 324 अवैध और 35 नोटा पड़े थे। बाकी वैध मत थे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post Kangra : एसडीएम फतेहपुर की मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत, क्या है पूरा मामला- जानिए appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3oBnqLk
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...