Skip to main content

Shimla में हादसा : घूमने निकले नवदंपति ने तोड़ा दम, दो माह पहले ही हुई थी शादी

शिमला सुंदरनगर। हिमाचल में रविवार का दिन हादसों भरा बीत रहा है। राजधानी शिमला (Shimla) में शादी के बाद घूमने आए नवदंपति हादसे का शिकार हो गए। जिसमें दोनों की मौत हो गई है। वहीं जिला मंडी के सुंदरनगर में एक कार हादसे में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इससे पहले रविवार सुबह ही दो सड़क हादसों (Road Accident) में दो लोगों की मौत हुई है। यह दोनों सड़क हादसे रविवार सुबह सामने आए थे। इसमें पहला हादसा शिमला के चौपाल में सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं दूसरा हादसा कांगड़ा (Kangra) जिला के जयसिंहपुर में सामने आया था, जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई थी, और एक युवक गंभीर घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें: चौपाल में Car खाई में गिरी, जयसिंहपुर में टिप्पर से टकराई Bike, दो की गई जान-एक घायल

राजधानी शिमला में पेश आया सड़क हादसा संकटमोचन में हुआ है। हादसे में नवदंपति (New Couple) की मौत हुई है। इनकी शादी अभी हाल ही में दो माह पहले हुई बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों समरहिल सांगटी के रहने वाले थे। मृतक व्यक्ति की पहचान दीपक (33) के रूप में हुई है जबकि महिला 25 वर्ष की बताइ जा रही है। इन दोनों की दो माह पहले शादी हुई थी और वह यहां शादी के बाद घूमने जा रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी (IGMC) भेज दिया है। एसएचओ बालूगंज लक्ष्मण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आगामी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: #Chamba में हादसाः खाई में गिरी Car, दो की गई जान-एक महिला घायल

इसी तरह से दूसरा हादसा मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर (Sundernagar) में सामने आया है। यहां द्रूमट बेहली में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गईए जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और घायल को अस्पताल (Hospital) में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल तुला राम को गाड़ी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जबकि भीमदेव निवासी द्रूमट बेहली के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Shimla में हादसा : घूमने निकले नवदंपति ने तोड़ा दम, दो माह पहले ही हुई थी शादी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3crXeAo
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT