Skip to main content

हिमाचल में मल्टीनेशनल कंपनी भरेगी 766 पद, जल्द करें आवेदन- इतना मिलेगा वेतन

सुंदरनगर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक मल्टीनेशनल कंपनी (Multinational Company) ने नौकरियों (Jobs) का पिटारा खोल दिया है। प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनी हिमाचल प्रदेश मैनपावर एसोसिएशन लिमिटेड (Himachal Pradesh Manpower Association Limited) विभिन्न श्रेणियों के 766 पदों को भरने जा रही हैं। कंपनी ने इसके लिए प्रदेश के इच्छुक महिला व पुरुष अभ्यर्थियों से 12 मार्च, 2021 तक भारतीय डाक के माध्यम से आवेदन (Apply) पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कंपनी कार्यालय हिमाचल मैनपावर एसोसिएशन लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी, नया बाजार, सुंदरनगर जिला मंडी (Mandi) हिमाचल प्रदेश पिन कोड-175019 के पते पर स्पीड पोस्ट माध्यम द्वारा अपना आवेदन भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal Jobs : ऑपरेटर के भरे जाएंगे 300 पद, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू- करें तैयारी

यह जानकारी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश शर्मा और मैनेजर विक्रांत पटियाल ने दी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एचएमपीए लिमिटेड कंपनी का एयर ट्रैक एविएशन एयरपोर्ट इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू (MOU) साइन हुआ है, जिसके तहत 766 पदों पर यह भर्ती विभिन्न श्रेणियों में की जा रही है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक निर्धारित की गई है। कंपनी मैनेजमेंट द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतन मान 13,500 /- जीपी से लेकर 58,600-/ जीपी सीटीसी दिया जाएगा।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

इसमें कार्गो सुपरवाइजर के 18 पद, लोडर के 25 पद, ग्राउंड स्टाफ टिकट एग्जीक्यूटिव के 35 पद, चेकर के 16 पद, करयु एयर होस्टेज गर्ल्स के 32 पद, टोकन काउंटर के 19 पद, ट्रक ड्राइवर हैवी लाइसेंस 17 पद, ड्राइवर एलएमवी लाइसेंस 23 पद, सेल्स एक्जीक्यूटिव के 46 पद, स्पेशल प्लेसमेंट ऑफीसर के 127 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 28 पद, ब्रांच मैनेजर के 22 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 49 पद, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर आफिसर के 36 पद, क्लर्क जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 39 पद, बिजनेस प्रमोशन एग्जीक्यूटिव के 17 पद, फाइनेंस एग्जीक्यूटिव के 19 पद, जनरल हेलपर के 43 पद, एक्ससर्विसमैन गनमैन एसओ के 42 पद, आईटीआई ऑल ट्रेड डिप्लोमा एंड डिग्री होल्डर के 87 पद, एक्स सर्विसमैन सूबेदार जेसीओ के 26 पद, रेगुलर आधार पर भरे जाने हैं।

यह भी पढ़ें: Kangra: मल्टीनेशनल कंपनियों में 420 पदों पर भर्ती, 11 से 17 हजार मिलेगा वेतन

 

 

ये चाहिए शैक्षणिक योग्यता और यहां देनी होगी ज्वाइनिंग

कंपनी मैनेजमेंट द्वारा अभ्यर्थियों का चयन हिमाचल सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा 80 क्रमांक एवं इंटरव्यू 20 क्रमांक के आधार पर ही किया जाएगा। इसमें हिमाचल मैनपावर एसोसिएशन के हिस्से में एयरपोर्ट एयर ट्रैक की 145 पद भरने की अनुमति मिली है। यह सभी पद हिमाचल मैनपावर एसोसिएशन के माध्यम से ही भरे जाने हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग, बीएससी बीएड, एमएससी, एम कॉम, बीकॉम, एमटेक एबैचलर ऑफ लॉ, पीएचडी सोशियोलॉजी, मास्टर ऑफ आर्ट्स इंग्लिश निर्धारित की गई है। कंपनी मैनेजमेंट द्वारा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पर्सनल इंटरव्यू एयरपोर्ट एयर ट्रैक एविएशन इंडिया लिमिटेड के अधिकारी हिमाचल मैनपावर के कार्यालय में स्वयं आकर लेंगे। कंपनी मैनेजमेंट द्वारा सभी सिलेक्ट अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट, कुल्लू, अमृतसर, चंडीगढ़, नोएडा, दिल्ली, देहरादून, जयपुर एयरपोर्ट में ज्वाइनिंग देनी होगी।

चयनित अभ्यर्थियों को 1 माह का दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए यह सबसे बेहतरीन मौका मिलने जा रहा है। अभी हाल ही में इन पदों को भरने के लिए कंपनी मैनेजमेंट का करारनामा पदों को भरने के लिए साइन हुआ है। एयर ट्रैक एविएशन एयरपोर्ट इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 1 माह का प्रशिक्षण ट्रेनिंग दी जाएगी। एयर होस्टेस पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। कंपनी प्रबंधन ने यह स्पष्ट किया है कि 621 पद प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए आरक्षित है, इसमें सोलर इंडिया लिमिटेड एडावर, सिपला, वर्धमान औरों टैक्सटाइल, ईयर आफ इंजीनियरिंग लिमिटेड, ग्लेशियल एडवेंचर्स लिमिटेड, ग्रुप फोर इंडिया लिमिटेड, चेकमेट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, अल्ट्राटेक इंडिया लिमिटेड, कैसियो इंफ्रा इंडिया लिमिटेड, गोयल मोटर, तपन इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, नाग यूटिलिटी लिमिटेड, पैराग्रीन गार्डिंग लिमिटेड, इमरान लिमिटेड, महिंद्रा फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड, एचडीबी फाइनेंस लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड एमल्टीनेशनल कंपनियों में भरे जाएंगे। इन कंपनियों के लिए चयनित अभ्यर्थी को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है।

 

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेंगी यह सुविधाएं

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करते समय पुलिस स्टेशन या सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस से जारी लेटेस्ट चरित्र प्रमाण पत्र अवश्य भेजें। किसी भी आवेदन कर्ता का क्रिमिनल रिकॉर्ड कोर्ट विचाराधीन नहीं होना चाहिए, अन्यथा उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन करते समय पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है। कंपनी मैनेजमेंट द्वारा केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा पीएफए ईएसआ, मेडिकल इंश्योरेंस, प्रमोशन, महंगाई भत्ता, ग्रुप इंश्योरेंस, बोनस ओवरटाइम की सुविधा भी दी जाएगी। एयर ट्रेक एविएशन एयरपोर्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा रहने व खाने की सुविधा अभ्यर्थी को एयरपोर्ट में निशुल्क दी जाएगी। एयरहोस्टेज पदों के लिए चयनित युवतियों की ड्यूटी एयरलाइंस के अंदर ही रहेगी। एयर होस्टेस के लिए युवतियों की ड्यूटी किसी भी एयर फ्लाइट की समय अवधि के आधार पर ही होगी। प्रदेश के इच्छुक अभ्यर्थी अधिकतर जानकारी के लिए कंपनी मैनेजमेंट के कार्यालय नंबर 01907-262215 या कंपनी मैनेजमेंट के ओपीएस सीनियर बिजनेस ऑपरेशन हेड के दूरभाष नंबरों 86288-38204, 85807-22319, 82193-18540, 62302-56177 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post हिमाचल में मल्टीनेशनल कंपनी भरेगी 766 पद, जल्द करें आवेदन- इतना मिलेगा वेतन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3dOoDNM
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...