Skip to main content

मैड़ी मेले में परिवहन व पार्किंग को लेकर प्रशासन ने जारी की एसओपी

ऊना। डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 21 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला में कोविड-19 ( covid-19)को लेकर परिवहन व पार्किंग व्यवस्था से संबंधित एसओपी (SOP) जारी कर दी गई है। इस संबंध में डीसी राघव शर्मा ( DC Raghav Sharma) ने बताया कि बसों में टिकटों की बिक्री व खरीद के दौरान और टिकट काउंटरों के आसपास निर्धारित सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा और टिकट काउंटरों ( Ticket counters) पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी को हर समय मास्क और दस्ताने का उपयोग करना होगा। टिकट काउंटर, बस स्टॉप, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड आदि में सामाजिक दूरी के मानक व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए फर्श पर स्टिकर और संकेतों का प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थिति में प्रभावी और तत्काल प्रतिक्रिया हेतु सभी बस स्टैंड और टिकट काउंटरों पर नियंत्रण कक्षों और नोडल अधिकारियों की सूची की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Kangra: धूमधाम से मनाई माता श्री बज्रेश्वरी देवी की जयंती -मंदिर में काटा केक

डीसी ने बताया कि प्रयुक्त दस्ताने और मास्क आदि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निस्तारित किये जाएंगे तथा परिवहन संचालकों द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी भी यात्री में कोविङ-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो चालक या सहायक अपेक्षित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय पुलिस, नियंत्रण कक्ष को सूचित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन निगम तथा व्यावसायिक वाहन संचालक अपने समस्त कर्मचारियों को कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें और कोविड से बचाव हेतु आवश्यक सूचनाएं पोस्टर, स्टिकर आदि के माध्यम से अपने वाहनों में प्रदर्शित करें। यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व और यात्रा समाप्ति के पश्चात वाहन के प्रवेश द्वार, हँडल, रेलिंग तथा सीटों आदि को अच्छी तरह सैनेटाइज करना होगा। वाहनों में चालक, परिचालक व समस्त यात्रियों को मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा और यात्रा करते समय पान, तम्बाकू, गुटका, शराब आदि का सेवन प्रतिबंधित रहेगा तथा वाहन से थूकना दंडनीय होगा।

यह भी पढ़ें: श्रद्धालुओं को Youtube पर मिलेगी मां चिंतपूर्णी मंदिर के बारे जानकारी

वाहन पार्किंग से संबंधित एसओपी

डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मेले के लिए तीर्थ यात्रियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए, वाहनों की पार्किंग की योजना बनाई जाएगी। अलग-अलग दिशाओं से आने वाने वाहनों हेतु अलग-अलग पाकिंग स्थल बनाये जायेंगे तथा समस्त पार्किंग स्थलों का विवरण मेला अधिकारी और जिला प्रशासन के साथ सांझा किया जायेगा। पार्किंग क्षेत्र में आग से बचाव हेतु पर्याप्त उपकरण व मानव संसाधन की तैनाती की जायेगी। पार्किंग स्थलों पर वाहनों, वाहन चालको तथा यात्रियों की कोविड-19 जाँच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक पार्किंग स्थल में वाहनों के अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा प्रत्येक प्रवेश एवं निकास द्वार बैनरों के माध्यम से इंगित किये जायेंगे। पार्किग स्थानों पर तैनात अधिकारियों द्वारा किसी भी यात्री में कोविङ-19 के लक्षण दिखाई देने की स्थिति में तत्काल प्रभावित यात्री को मेला स्वास्थ्य कार्मिकों के माध्यम से उपचार हेतु कोविड उपचार केंद्र में भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि संदिग्ध कोविड-19 रोगियों के परिवहन के लिए एम्बुलेंस की सहायता ली जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post मैड़ी मेले में परिवहन व पार्किंग को लेकर प्रशासन ने जारी की एसओपी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3aYMHvo
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...