Skip to main content

Himachal : फागली उत्सव से लौट रही महिला ढांक से गिर कर पेड़ पर फंसी, गई जान

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) ज़िला में एक महिला की ढांक से गिरकर मौत (Death)  हो गई है। महिला ढांक से गिरकर एक पेड़ पर उलटी फंस कर लटक गई थी। यह हादसा जिला कुल्लू की लगघाटी के शांलग गांव में हुआ है। मृतक महिला की पहचान 54 वर्षीय मंगला देवी पत्नी धर्म चन्द निवासी गांव कालंग डाकघर शांलग, कुल्लू के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतका के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों के ब्यान कलमबद्ध कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मंगला देवी अपने बेटे झाबे राम के साथ फागली उत्सव (Fagli Festival) के लिए ग्रामग गांव गई थी। जिसके बाद उसका बेटा महिला को ग्रामग में छोड़कर अपने किसी काम के लिए घर आ गया था।

यह भी पढ़ें: झंडूता में मिला बुजुर्ग का शव; शरीर पर हैं चोट के निशान, चंबा में खाई में गिरी पिकअप

झाबे राम ने बताया कि रात को करीब 12.30 बजे उसकी मां ने उसे फोन किया और कहा कि वह घर वापस आ रही है। लेकिन, वह सुबह तक वापस नहीं लौटी। जब सुबह मां की तलाश की गई तो मंगला देवी का शव ढांक में एक पेड़ पर फंसा हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ढांक से निकालकर कर सड़क तक पहुंचाया। शव का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू (kullu Hospital) में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post Himachal : फागली उत्सव से लौट रही महिला ढांक से गिर कर पेड़ पर फंसी, गई जान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3bLA5XQ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT