Skip to main content

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी Himachal की दो महिला खिलाड़ी, हुआ चयन

धर्मशाला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने महिला सीनियर टीम का चयन कर दिया है। इसमें हिमाचल की भी दो खिलाड़ियों सुषमा वर्मा व हरलीन का चयन किया गया है। भारतीय महिला टीम सीरीज में 5 एक दिवसीय व 3 टी-20 मैच लखनऊ में खेलेगी। हिमाचल की विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा (Wicketkeeper Batsman Sushma Verma) का चयन एक दिवसीय और टी-20 के लिए किया गया है। वहीं, बल्लेबाज हरलीन देओल (Batsman Harleen Deol) का चयन टी-20 टीम के लिए किया गया है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के निदेशक अरुण सिंह धूमल ने हिमाचल की बेटियों की इंडिया टीम में सिलेक्शन होने पर ख़ुशी जाहिर की है और आने वाली सीरीज में उम्दा प्रदर्शन की आशा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है की आने वाले समय में हिमाचल की और बेटियां भी टीम इंडिया टीम में जगह बना कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

यह भी पढ़ें: पौंग बांध में वाटर स्पोर्ट्स कोर्स का प्रशिक्षण ले रही एयरफोर्स की टीम

बता दें कि यह दोनों महिला खिलाड़ी पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। 2014 में दक्षिणी अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ डेब्यू मैच खेलने वाली सुषमा वर्मा की लंबे अरसे बाद टीम में वापसी हुई है। सुषमा ने 2016 में अपना अंतिम टी-20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। वनडे टीम में भी सुषमा की वापसी करीब 3 साल बाद हुई है। वहीं, हरलीन नियमित तौर पर भारत की टी-20 टीम की सदस्य है। 2017 के महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम में भी सुषमा वर्मा शामिल थी। सुषमा हिमाचल के शिमला (Shimla) के सुन्‍नी तहसील के गढेरी गांव की रहने वाली है। वह वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया में बतौर विकेट कीपर खेली थी, जिसके चलते वीरभद्र सरकार ने सुषमा को डीएसपी के रैंक से नवाजा था।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी Himachal की दो महिला खिलाड़ी, हुआ चयन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3q4bAdv
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT