Skip to main content

#HP_Corona: 4 जिलों में 47 केस, कांगड़ा में ही 26 मामले-एक्टिव केस 318

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 47 मामले आए हैं। इनमें से 26 मामले कांगड़ा जिला में आए हैं। वहीं, प्रदेश में आज 21 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज भी किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,645 पहुंच गया है। अभी 318 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 57,332 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 982 है।

यह भी पढ़ें: Himachal में अब तक #Corona के 9 मामले और 20 ठीक-281 एक्टिव केस

 

 

किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक

हिमाचल के चार जिलों में ही आज पॉजिटिव केस आए हैं। कांगड़ा (Kangra) में 26, ऊना में 12, सोलन (Solan) में 7 व सिरमौर में दो मामले आए हैं। वहीं, आठ जिलों में आज 21 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। शिमला (Shimla) में पांच, बिलासपुर व सिरमौर में चार-चार, ऊना (Una) में तीन, चंबा (Chamba) में दो, हमीरपुर, किन्नौर व कुल्लू में एक-एक ठीक हुआ है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, पुण में स्कूल-कॉलेज 14 मार्च तक किए गए बंद

 

 

आज 996 सैंपल में से 946 नेगेटिव, 10 पॉजिटिव

हिमाचल में आज कोरोना के 996 सैंपल की जांच को आए हैं। इनमें से 946 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 40 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 10 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 10 लाख 94 हजार 709 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 10 लाख 36 हजार 024 नेगेटिव रहे हैं। 58645 पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 40 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post #HP_Corona: 4 जिलों में 47 केस, कांगड़ा में ही 26 मामले-एक्टिव केस 318 appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2NN51in
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...