Skip to main content

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हिमाचल में अगले दो-तीन दिन में होगा कुछ ऐसा, पढ़े ये रपट

पालमपुर। आमजन से सोशल डिस्टेंसिंग( Social Distancing) की बात करने वाले सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)आज नगर निगम चुनाव ( MC election)के लिए पालमपुर में हैं। धर्मशाला में सोशल डिस्टेसिंग को दरकिनार करते आज पालमपुर ( Palampur) पहुंचे जयराम का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए प्रदेश सरकार आने वाले समय में सख्ती कर सकती है। सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेगी साथ ही सरकार ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लेगी जिससे अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़े। दो-तीन दिन के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग सरकार की ओर से जारी एसओपी ( SOP) का पालन करें यह सभी के लिए जरूरी है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि बीते कल सीएम जयराम ठाकुर स्वयं कोरोना के ताजा हालात की समीक्षा के लिए एक बैठक टांडा में करते हैं,जिसके बाद वह नए स्ट्रेन ( New strains)से बचने की बात करते हैं,लेकिन उसके कुछ ही देरी के बाद धर्मशाला पहुंचकर खुद ही भीड़ का हिस्सा बन जाते हैं। आज भी वह पालमपुर में इस वक्त नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए भीड़ का हिस्सा बने हुए हैं।

खैर सीएम जयराम ने आज कांगड़ा के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस (congress)के समय में दो नगर निगम थे जबकि बीजेपी ने एक साथ तीन नए नगर निगम बनाए। कांगड़ा सबसे बड़ा जिला है और धर्मशाला के बाद पालमपुर को नगर निगम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में अन्य नगर निगमों की अपेक्षा विकास की अधिक संभावनाएं हैं,सड़के चौड़ी हो, पार्किंग लोगों को मिले, सीवरेज की व्यवस्था हो इन सभी दिशा में सरकार काम करना चाहती है। इस संबंध में मास्टर प्लान ( master plan) के तहत काम होगा। इतना ही नहीं जो भी नए नगर निगम बनाए गए हैं उन सभी में जल्दबाजी में कोई काम नहीं होगा। सभी के लिए मास्टरपालन बनेगा।

जयराम ने कहा कि पालमपुर प्रकृतिक दृष्टि से सुंदर जगह है इसलिए यहां पर पर्य़टन की बहुत सारी संभावनाएं है। सीएम ने स्पष्ट किया कि जो नई पंचायतें नगर निगम में जोड़ी गई हैं उन से आने वाले तीन वर्षों तक कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा साथ ही पंचायतों में जो मनरेगा जैसे रोजगार के साथ पंचायतों में मिलते थे उसके स्थान पर प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई शहरी आजीविका योजना का लोग लाभ लोग उठा सकते हैं। लोग के रोजगार को समाप्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उनके रेवेन्यू के हक भी उसी तरह से रहेंगे। जयराम ने कहा कि कांग्रेस इन सभी वातों को लेकर लोगों के बीच में गलतफहमी फैला रही है। जो ठीक नहीं है। कांग्रेस द्वारा पालमपुर को जिला बनाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम जयराम ने कहा कि इस समय कांग्रेस की सरकार ना तो केंद्र में है और ना ही हिमाचल में वे पालमपुर को जिला कैसे बनाएंगे। जब वे सत्ता में थे तब को कुछ हुआ नहीं। कांग्रेस की देश में क्या हालत हो गई है सभी जानते हैं। इसलिए प्रदेश में सत्ता में आने के बारे में कांग्रेस को सोचना भी नहीं चाहिए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हिमाचल में अगले दो-तीन दिन में होगा कुछ ऐसा, पढ़े ये रपट appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3fpNNDb
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...