Skip to main content

सुधीर झूठे-डुप्लीकेट भतीजी-साडू लाकर खा चुके हैं मार – अबकी मर्तबा लाए जाली भतीजा

धर्मशाला। बीजेपी सांसद किशन कपूर (BJP MP Kishan Kapoor ) गुस्से में हैं, कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) इसकी वजह हैं। कपूर का कहना है कि धर्मशाला (Dharamshala) के कांग्रेसी नेताओं (Congress leaders) के खून में झूठ और फरेब है जिसके कारण उन्हें नगर निकाय से लेकर प्रत्येक चुनाव में मुंह की खानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा वर्ष 2017 में डुप्लीकेट भतीजी लाए और चुनाव हार गए। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) में फर्ज़ी साडू लाए और कांग्रेस 4 लाख 80 हज़ार मतों से हारी। उन्होंने कहा है अब फिर से वे मेरा जाली भतीजा ले कर आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि धर्मशाला में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल नगर निगम चुनाव में #Congress का झंडा अभियान-जानने को पढ़ें खबर

उन्होंने कुछ मीडिया रिपोर्ट को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि झूठे और बोगस वोटर इकट्ठे करने की परंपरा कांग्रेसी नेता के पास ही है जिसका भंडाफोड़ लोकसभा चुनावों में हुआ। कपूर ने कहा कि सुधीर शर्मा और कांग्रेस धर्मशाला (Dharamshala) में मुद्दों के बग़ैर पार्टी बन गई है। इसलिए नगर निकाय चुनाव जीतने के ओछे हथकंड़े अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मशाला में झूठ की राजनीति कर झूठ के आधार पर चुनाव लड़ रही है जो इनकी फितरत है। कपूर ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी (Congress Party) अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। याद रहे कि बीते कल ऐसी खबरें सामने आई कि किशन कपूर के भतीजे ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इसी को लेकर आज कपूर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post सुधीर झूठे-डुप्लीकेट भतीजी-साडू लाकर खा चुके हैं मार – अबकी मर्तबा लाए जाली भतीजा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3wp6jlg
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...