Skip to main content

#Corona_Update : हिमाचल में आज 258 पॉजिटिव, 3 की गई जान, 139 हुए ठीक

शिमला। हिमाचल में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार शाम सात बजे तक हिमाचल में 285 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं आज तीन कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान भी गई है। जिसमें दो लोग कांगड़ा जिला से संबंधित है। इनमें एक 49 वर्षीय पुरुष जबकि एक 76 वर्षीय महिला शामिल है। तीसरी मौत ऊना जिला में एक 64 वर्षीय महिला की हुई है। अगर बात करें ठीक होने वालों की तो हिमाचल में आज 139 लोग कोरोना की गिरफ्त से पूरी तरह से छूट गए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना का कुल आंकड़ा 63605 पहुंच गया है। जबकि 59581 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। प्रदेश में 2973 लोग मौजूदा समय में कोरोना से पीड़ित हैं। हिमाचल में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 1035 पहुंच गया है।

 

आज किस जिला से कितने मामले आए सामने

हिमाचल में आज यानी बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में 285 कोरोना मामले सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कांगड़ा जिला से 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से ऊना में 35, बिलासपुर में 33, हमीरपुर में 32, मंडी में 28, शिमला में 25, सोलन में 16, सिरमौर में 12, कुल्लू में पांच और चंबा में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज 139 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। जिसमें सोलन से 42, ऊना से 40, कांगड़ा से 24, शिमला में 14, बिलासपुर में 9 और मंडी से पांच लोग कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।

 

हिमाचल के किस जिला में कितने एक्टिव केस और कितने कोरोना मामले

हिमाचल के बिलासपुर जिला में 239 एक्टिव केस मौजूदा समय में मौजूद हैं। इसी तरह से कुल्लू जिला में 39, चंबा से 26, हमीरपुर से 305, कांगड़ा से 616, किन्नौर से सात, मंडी से 128, शिमला से 224, सिरमौर से 243, सोलन से 483, ऊना 662 और लाहुल स्पीति में एक एक्टिव केस मौजूद हैं। इसी तरह से हिमाचल में आज दिन तक कुल्लू में 4541, बिलासपुर में 3315, हमीरपुर में 3478, कांगड़ा में 9578, किन्नौर में 1400, लाहुल स्पीति में 1259, मंडी में 10506, शिमला में 10916, सिरमौर में 3985, सोलन में 7477 और ऊना में आज दिन तक 4133 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं।

आज 7166 सैंपल जांच को आए

हिमाचल में आज 7166 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें 253 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 5654 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 1259 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। हिमाचल में आज दिन तक 1260512 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 63605 की रिपोर्ट आज दिन तक पाजिटिव पाई गई है। जबकि 1195648 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी तरह से 1259 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post #Corona_Update : हिमाचल में आज 258 पॉजिटिव, 3 की गई जान, 139 हुए ठीक appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mgadIw
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...