Skip to main content

नगर निगम चुनाव के लिए जयराम कर रहे Helicopter का दुरुपयोग-चुनाव आयोग से होगी शिकायत

धर्मशाला। नगर निगम चुनावों में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से सीएम जयराम (CM Jai Ram Thakur) आज पालमपुर में है तो हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) धर्मशाला में डेरा डाले हुए हैं। आज मीडिया से बातचीत के दौरान राठौर ने सीएम जयराम पर तंज कसा कि जयराम ठाकुर व उनके नेतत्व वाली बीजेपी (BJP) सरकार इतनी ही मजबूत है और उनको अपनी जीत पर इतना विश्वास है तो वार्ड टू वार्ड घूमने की क्या जरूरत है। नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections)के लिए हेलीकॉप्टर का जो दुरुपयोग हो रहा है उसकी चुनाव आयोग (Election Commission) से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पोस्टर का भी प्रयोग नहीं करेगी। इसके स्थान पर मेरा ध्वज व मेरा गौरव का प्रयोग करेगी। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किया गया है।

यह भी पढ़ें :- कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हिमाचल में अगले दो-तीन दिन में होगा कुछ ऐसा, पढ़े ये रपट

 

कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी ये चुनाव पूरे जोश के साथ लड़ रही है। सभी नगर निगम में प्रचार चल रहा है। यह लड़ाई विकास व विनाश के बीच की है। जयराम सरकार ने पिछले तीन वर्षों में कुछ नहीं किया जबकि कांग्रेस (Congress) ने अपने कार्यकल में अथाह विकास करवाया। जो काम कांग्रेस के कार्यकाल में शुरु हुए थे वो अभी तक वहीं खड़े हैं। कांग्रेस ने आज ही हर वार्ड का विजन डाक्यूमेंट जारी कर दिया है। जिस तरह से कांग्रेस एक जुटता से काम कर रही है उसके सुखद परिणाम भी सामने आएंगे।

राठौर ने कहा कि सीएम जयराम कहते हैं कि एक वर्ष कोरोना (Corona)में निकल गया। सरकार के काम की असली परीक्षा संकट के समय होती है। कोरोना काल में सरकार ने कुछ नहीं किया मंत्री खुद घरो में दुबके बैठे रहे, ना तो बेरोजगारों के लिए कुछ किया और ना ही होटल व्यवसाय वालों के लिए। कोरोना के नाम पर जो भी उगाही हुई उसका कोई पता नहीं है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई भी आसमान पर है। जो लोग कल तक किसी भी वस्तु के दस रुपए बढ़ाने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन चलाते थे वो अब घरों में दुबके हुए हैं। नगर निगम चुनावों में जनता ही उनको सबक सिखाएगी। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता (Dr. Rajesh Sharma) डॉ. राजेश शर्मा, पवन काजल, चंद्र कुमार, केवल पठानिया सहित अन्य भी मौजूद रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post नगर निगम चुनाव के लिए जयराम कर रहे Helicopter का दुरुपयोग-चुनाव आयोग से होगी शिकायत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3syaKI1
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...