Skip to main content

नाहन मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स आधार पर तैनात होंगे 87 कर्मचारी

नाहन। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज जिला सिरमौर (Sirmaur) के अंतर्गत नाहन में कोविड-19 (Covid-19) की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डॉ. वाईएस परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अस्पताल नाहन (Dr. YS Parmar Government Medical College, Hospital Nahan) के प्रधानाचार्य को इस महामारी के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए अस्थाई रूप से 50 नर्सों, चार डेटा एंट्री ऑपरेटरों (Data Entry Operator), 20 चतुर्थ श्रेणी वार्ड ब्वॉय, तीन प्रयोगशाला तकनीशियनों और 10 ऑपरेशन थियेटर सहायकों (Operation Theater Assistant) को प्राधिकृत सेवा प्रदानकर्ता एजेंसियों के माध्यम से 30 जून, 2021 तक आउटसोर्स आधार पर कोविड ड्यूटी पर तैनात करने के लिए अधिकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें: जयराम की अध्यक्षता में हुई Covid-19 समीक्षा बैठक, लिए गए अहम निर्णय

 

नाहन में बिस्तरों की क्षमता को 110 तक बढ़ाया जाएगा

सीएम ने कहा कि सरकार पीपीई किट्स (PPE Kits), फेस मास्क, सैनिटाजर और ऑक्सीजन (Oxygen) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करने पड़े। राजकीय चिकित्सालय, नाहन में बिस्तरों की क्षमता को 110 तक बढ़ाया जाएगा। आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन को समर्पित कोविड देखभाल केंद्र के रूप में समर्पित किया जाएगा, जिसमें 25 अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड संक्रमित लोगों को उपचार की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार जिले के अंतर्गत कुछ निजी अस्पतालों (Private Hospitals) का उपयोग करेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को राजकीय महाविद्यालय नाहन और जिला परिषद् भवन के हॉल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे बिस्तरों की संख्या में 200 तक की वृद्धि होगी।

चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ मरीजों से करें अच्छा व्यवहार

सीएम ने पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, गैर-सरकारी  संगठनों और सामाजिक संगठनों से लोगों की सहायता करने और इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार की सहायता करने के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्रों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखने को कहा, ताकि अन्य राज्यों से आए लोगों की कोविड जांच या उन्हें होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रखना सुनिश्चित किया जा सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि चिकित्सक (Doctor) और अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ (Para Medical Staff) कोविड-19 मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएं, क्योंकि यह उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध होगा। सीमावर्ती जिलों के लोग अपने निकट के राज्यों से आने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखें, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण में तेजी लाई जाएगी और चिकित्सकों तथा अन्य पैरा-मेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: संजय कुंडू कोरोना पॉजिटिव, सोमेश गोयल हुए सेवानिवृत्त-इन्हें सौंपा जिम्मा

 

 

कोरोना एसओपी का कड़ाई से हो पालन

सीएम ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए की इस महामारी के संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। बहुद्देशीय परियोजनाए और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी (Energy Minister Sukhram Chaudhary) ने कोविड मामलों की संख्या के आधार पर पंचायतों को उच्च संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य पंचायतों के आधार पर बांटने की आवश्यकता पर बल दिया। सिरमौर के डीसी डॉ. आरके पुरथी ने कहा कि जिले में कोरोना (Corona) के 1,14,830 परीक्षण किए जा चुके हैं, जिनमें से अब तक सात हजार मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 1,635 सक्रिय मामले (Active Case) हैं और ठीक होने की दर 75.74 प्रतिशत है। जिले में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभावी सूचना, शिक्षा और सम्प्रेषण अभियान चलाया गया है। क्षेत्र के स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटाइन मरीजों के साथ जोड़ा गया है। होम आइसोलेशन के मरीजों को आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिकित्सीय प्रबंधन दिशा-निर्देशों के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अब तक जिला में कोविड की 89 हजार 917 खुराकें दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डॉ. राजीव बिंदल एवं रीना कश्यप, उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post नाहन मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स आधार पर तैनात होंगे 87 कर्मचारी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3xE1OUe
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...