Skip to main content

Himachal के इस जिला में भरे जाएंगे जल रक्षकों के पद, 10 मई तक करें आवेदन

नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) में 17 जल रक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्तियां जल शक्ति उप मंडल माजरा में की जाएंगी। यह जानकारी अभियंता ने दी है। उन्होंने बताया कि इस उपमंडल के अतंर्गत ग्राम पंचायत पुरूवाला में 2, पातलियों में 2, बहराल एक, पिपलीवाला एक, पलहौडी 2, हरिपुरखोल एक, कोलर 2, परदूनी एक, रामपुर-भारापुर एक, माजरा 2, मिश्रवाला एक तथा धौलाकुंआ में एक पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता 10 मई, 2021 को सांय 3 बजे तक सहायक अभियंता जल शक्ति उपमंडल कार्यालय माजरा में आवेदन (Application) कर सकते हैं। अभ्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों सहित 12 मई, 2021 को प्रातः 11 बजे जल शक्ति उपमंडल माजरा के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: नाहन मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स आधार पर तैनात होंगे 87 कर्मचारी

 

आवेदक द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों की छंटनी के बाद ही परिणाम घोषित (Result Declared) किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी संबंधित ग्राम पंचायत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम व 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक की नियुक्ति ग्राम पंचायत द्वारा पूर्णतया अस्थाई रूप से होगी। नियुक्ति पर जल रक्षक (Water Guards) का मासिक देयमान 3300 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक अपनी शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) जोकि कम से कम आठवी / दसवी पास का प्रमा पत्र / चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र जैसे बीपीएल, हिमाचली, भूमिहीन, बेरोजगारी, अनुभव, अधिसूचित पिछडा क्षेत्र, विधवा / तलाकशुदा / इकलौती महिलाएं अनाथ/एकमात्र संतान-बेटी आदि प्रार्थना पत्र के साथ भेजे। उन्होंने बताया कि ओवदक शारीरिक व मानसिक रूप से कार्य करने के लिए सक्षम होना चाहिए।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Himachal के इस जिला में भरे जाएंगे जल रक्षकों के पद, 10 मई तक करें आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3t7dwnd
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...