Skip to main content

विक्रमादित्य बोले- स्वास्थ्य मंत्री नारद मुनि, दूसरी लहर से निपटने में सरकार विफल

शिमला। विधायक विक्रमादित्स सिंह (MLA Vikramaditya Singh) ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल (Health Minister Dr. Rajiv Saizal) को भी आड़े हाथ लिया है। स्वास्थ्य मंत्री को तो उन्होंने नारद मुनि तक कह दिया। अपने निवास हॉली लॉज में मीडिया से बातचीत में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एम्स अस्पताल (AIIMS HOSPITAL) रेफरल अस्पताल बन कर रह गया है। यहां पर बीस बेड भी नहीं हैं। साथ ही ना ही डाक्टर व अन्य स्टाफ है। बिलासपुर, मंडी, सिरमौर आदि से मरीजों को आईजीएमसी रेफर किया जा रहा है और आईजीएमसी (IGMC) के हाल सबको पता हैं। स्वास्थ्य मंत्री तो नारद मुनि हैं। यहां गए तो यहां की बात, वहां गए तो वहां की बात। जिस तरीके से जिम्मेदारी और आंकड़ों से बात करनी चाहिए उस तरह की जिम्मेदारी और गंभीरता नहीं है।

यह भी पढ़ें:खुल गए हिमाचल के बाजार-देख लो तीन लाख के अंदर वाली हैं ये बजट कारें…

उन्होंने कहा कि कोरोना (Corona) काल में जहां हिमाचल प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार कोविड संक्रमितों तक सभी सुविधाएं पहुंचाने का दावा कर रही हैं, वहीं कांग्रेस का आरोप है कि सरकार कोरोना से निपटने में नाकाम रही है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार पर कोविड (Covid) की दूसरी लहर से निपटने में विफल होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और लोगों को कोविड के प्रति जागरूक करने की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने नहीं किया, जिसके कारण दूसरी लहर में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी पिछले 7 साल में जो प्रदेश की जनता से वादे किए थे, वह एक भी पूरा नहीं किया है। चाहे नेशनल हाईवे हो, बेरोजगारी, महंगाई को कम करने की बात हो एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:कोरोना कर्फ्यू के बीच हिमाचल में पकड़ी नशे की सबसे बड़ी खेप, करोड़ों के गांजे के साथ 3 गिरफ्तार… 

बसंतपुर वार्ड से निर्दलीय जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल व जुनगा वार्ड से बीजेपी समर्थित जिला परिषद चुनाव लड़ चुकी महिला मोर्चा की पदाधिकारी बाघी पंचायत की पूर्व उप प्रधान मीना शर्मा आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिंह पर अपना पूर्ण विश्वास जताते हुए हॉलीलॉज में कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया। विक्रमादित्य सिंह ने इन दोनों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि चुन्नी लाल व मीना शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से उन्हें मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते है। कार्यकर्ता ही उनकी असली ताकत है और इसी ताकत के बल पर वह अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास कर रहें है। उन्होंने कहा कि इन दोनों के पार्टी में शामिल होने से उनके अनुभव से उनके क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं को दूर करने में सहायता मिलेगी।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

The post विक्रमादित्य बोले- स्वास्थ्य मंत्री नारद मुनि, दूसरी लहर से निपटने में सरकार विफल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2R5gXh2
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...