Skip to main content

बाजार खुलते ही हिमाचल में आसमान से बरसी आफत, तूफान के बीच बारिश ने फेरा पानी

शिमला। हिमाचल में आज से कोरोना कर्फ्यू ( Corona curfew) के बीच पांच घंटे के लिए बाजार खोल दिए गए हैं। लेकिन बाजार खुलते ही मौसम ने दुकानदारों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। शिमला ( Shimla)में जमकर बारिश हुई और ओले गिरे तो कांगड़ा में तूफान ने तबाही मचाई। आज से अनलॉक शुरु हुआ है। बाजार केवल पांच घंटे के लिए ही खुले है। सुबह जब बाजार खुले तो लोग घरों से खरीरदारी के निकले लेकिन इसी बीच मौसम के तेवर भी कुछ बिगड़ गए। राजधानी में जहां सुबह धूप खिली थी वहीं दोपहर होने तक बादल घिर आए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शिमला में भी बारिश के बीच भी लोग खरीददारी करते रहे। बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। ताज़ा बारिश व ओलावृष्टि से मौसम ख़ुशगवार हो गया। पर्यटन नगरी मनाली ( Manali)में भी बारिश हो रही है। इस साल प्रदेश में गर्मी का अहसास अभी तक नही हुआ है। सिर्फ़ एक दिन ऊना( Una) का तापमान 42 डिग्री पहुंचा। अप्रैल व मई माह में सामान्य से ज़्यादा बारिश दर्ज़ की गई है। जनवरी से लेकर मार्च तक सूखा रहा लेकिन अप्रैल व मई माह ने सारी कसर निकाल दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज यहां गिर सकती है आसमानी बिजली, तूफान का भी जारी किया अलर्ट

उधर मौसम विभाग की ओर से ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमौर में आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। जबकि एक जून को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला सोलन, सिरमौर में आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार से तीन दिन अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।


मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 जून के बाद से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं जबकि 25 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल के कई इलाकों में 2 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश , ओलावृष्टि के साथ तेज़ हवाएं चलने को संभावना है। इस दौरान तापमान में भी 4 से 5 डिग्री तक कमी दर्ज की जा रही है। इस मर्तबा प्रदेश में अभी तक तापमान कम ही रहे है। जून माह में भी ज़्यादा तापमान बढ़ने की संभावना नही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

The post बाजार खुलते ही हिमाचल में आसमान से बरसी आफत, तूफान के बीच बारिश ने फेरा पानी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3vBhQ00
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...