Skip to main content

खुल गए हिमाचल के बाजार-देख लो तीन लाख के अंदर वाली हैं ये बजट कारें

कोरोना काल चल रहा है और बात कारों की हो रही है। कारण है, उसका एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत जाने पर लोगों ने इस बात को महसूस किया है कि अपनी कार होना जरूरी है। इसी के चलते कोरोना (Corona) की पहली लहर के बाद भी कारों की ब्रिकी खूब हुई। अबकी मर्तबा भी ऐसा ही है कि जब पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बंद पड़ा है तो लोगों की आवाजाही का साधन ही नहीं बचा है,ऐसे में कारों की तरफ ध्यान जाता है। वह भी बजट कार (Budget Car) की तरफ, जिसमें फैमिली अरजेस्ट हो जाए। ये वो क्लास है जो गांव में रहती है,या नौकरी-पेशा है। खासकर बात पहाड़ों की करें तो तीन लाख के अंदर वाली बजट कारें देखी जा रही हैं,जो माइलेज (Mileage) भी ठीक दे रही हों।

यह भी पढ़ें:Kia की नई इलेक्ट्रिक कार EV-6 आई, फुल चार्ज पर चलेगी 500 किलोमीटर,ये रही कीमत

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) आज से एक तरह अनलॉक की तरफ बढ़ा है। कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew)के बीच बाजार में हर तरह की दुकान-शोरूम को पांच घंटे खोले जाने की अनुमति दी गई है। इसी के चलते कारों के शोरूम भी खुले हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान लोगों ने घर बैठे-बैठे जो कार प्लान की थी, उसे खरीदने बाबत आज से कदम बढाने शुरू कर दिए हैं। अगर आप कार की खरीददारी करने जा रहे हैं तो हम आपके लिए बजट कारों के बारे में कुछ अंदर की जानकारी लेकर आए हैं। ये वो कारें हैं जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Touchscreen Infotainment System)सहित देती हैं शानदार माइलेज आइए तो जानते हैं इन कारों के बारे में…

यह भी पढ़ें: तूफानी रफ्तार ऐसी-3.2 सेकेंड में हवा में उड़ती है, युवा दिलों को गुदगुदाती है

सबसे पहले बात करेंगे (Maruti Suzuki) मारुति सुज़ुकी की। कंपनी की आल्टो मॉडल को काफी पसंद किया जाता है । मारुति सुज़ुकी की सबसे कम बजट में मिलने वाली ये सबसे ज्यादा पॉप्युलर कार है। इस कार की शुरुआती कीमत 2.99 लाख रूपए है। आल्टो करीब 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। आल्टो मारुति सुज़ुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियो में से एक हैं। इसमें 796 सीसी का इंजन दिया गया है । ड्राइवर साइड एयरबैग सीट बेल्ट रिमाइंडर स्पीड अलर्ट सिस्टम और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं । इसके साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। डैटसन रेडी गो (Datsun Redi Go) के चार वेरिएंट मौजूद हैं। इसकी शुरुआती कीमत 3.83 लाख रूपए एक्स.शोरूम है। इसमें आपको 799 सीसी से लेकर 999 सीसी वाला पेट्रोल इंजन मिलता है। ये कार 22.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। कार में ड्राइवर साइड एयर बैग ए सीट बेल्ट रिमाइंडर रियर पार्किंग सेंसर्स (Rear Parking Sensors) और स्पीड वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

रेनॉल्ट की क्विड कार (Renault’s Kwid car) की शुरुआती कीमत 3.18 लाख रूपए एक्स.शोरूम तय की गई है। ये कॉम्पैक्ट हैचबैक कम बजट में मिलने वाली कारों में से एक है। जो अपने स्पोर्टी लुक की वजह से ज्यादा पसंद की जाती है। रेनो क्विड के 5 वेरिएंट मार्केट में मिलते हैं। साथ ही इसमें भी 799 से लेकर 999 सीसी तक का पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है जो क्रमशरू 54 एचपी और 67 एचपी की पावर और 91 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी आता है। इतना ही नहीं 1.0 लीटर इंजन में मैनुअल के अलावा 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स (5 Speed AMT Gearbox Option) का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

The post खुल गए हिमाचल के बाजार-देख लो तीन लाख के अंदर वाली हैं ये बजट कारें appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2RPSOvy
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...