Skip to main content

HP Corona: आज 865 केस, 2,167 ठीक-19 की मृत्यु-13,621 एक्टिव केस

शिमला। हिमाचल में आज भी एक हजार से कम आए हैं। आज कोरोना (Corona) के 865 मामले सामने आए हैं। वहीं, 2,167 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज 19 लोगों की मृत्यु हुई है, जोकि राहत की बात मानी जा सकती है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1 लाख 90 हजार 330 पहुंच गया है। अभी 13,621 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 1 लाख 73 हजार 560 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 3,127 है। हिमाचल में अभी कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 91.18 फीसदी है। वहीं, डेथ रेट 1.64 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में आज अब तक Corona के कितने केस और कितने ठीक- जानिए… 

किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक

कांगड़ा (Kangra) में 218, मंडी में 113, ऊना (Una) में 99, सिरमौर में 87, हमीरपुर में 75, शिमला में 64, बिलासपुर में 52, चंबा में 49, किन्नौर व कुल्लू में 41-41, सोलन में 20 व लाहुल स्पीति में 6 मामले आए हैं। कांगड़ा के 725, शिमला (Shimla) में 268, सिरमौर के 173, हमीरपुर के 172, बिलासपुर के 150, सोलन के 148, ऊना के 139, मंडी के 136, चंबा के 95, कुल्लू के 76, किन्नौर के 56 व लाहुल स्पीति के 29 ठीक हुए हैं।

हिमाचल में आज 19 लोगों की दुखद मृत्यु

 

हिमाचल में आज कोरोना डेथ के आंकड़े में कमी आई है। आज 19 की दुखद मृत्यु हुई है। कांगड़ा में आठ, शिमला में चार, सोलन (Solan) में तीन, हमीरपुर, ऊना, मंडी व बिलासपुर में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में कठारी जवाली के 45 साल के व्यक्ति, घियोरी देहरा की 72 साल की महिला, कवाड़ी नगरोटा बगवां की 70 वर्षीय महिला, भट्टी भवन देहरा के 86 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला (Dharamshala) के 65 साल के व्यक्ति, जोंखर जवाली की 85 साल की महिला, कुरला इंदौरा की 67 वर्षीय महिला व अंबारी नगरोटा बगवां के 70 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है।

आज 11 हजार 216 सैंपल में 10,058 नेगेटिव, 767 पॉजिटिव

हिमाचल में आज कोरोना के 11 हजार 216 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 10 हजार 058 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 391 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 767 पॉजिटिव केस हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 19 लाख 22 हजार 211 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 17 लाख 31 हजार 490 नेगेटिव रहे हैं। वहीं एक लाख 90 हजार 330 पॉजिटिव आए हैं। अभी 391 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

The post HP Corona: आज 865 केस, 2,167 ठीक-19 की मृत्यु-13,621 एक्टिव केस appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3wIeiZS
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...