Skip to main content

Nadda बोले-कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी त्रासदी, बड़े प्रयास की जरूरत

शिमला। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP national president Jagat Prakash Nadda), सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर और बिलासपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमारवीं में 140-140 एलपीएम पीएसए संयंत्रों (PSA Plants) की आधारशिलाएं रखीं। प्रत्येक एलपीएम पीएसए संयंत्र से 30 बिस्तरों को ऑक्सीजन (Oxygen) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। नड्डा ने नई दिल्ली से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब अधिकांश राष्ट्रीय राजनीतिक दल वर्चुअल क्वारंटाइन में थे, तब बीजेपी (BJP) अपने ‘सेवा ही संगठन’ के माध्यम से इस महामारी से लड़ने और आम जनता की पीड़ा को कम करने के लिए प्रदेशवासियों की मदद को आगे आई। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक है, इसलिए बड़े प्रयास की जरूरत है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पिछले वर्ष पहली लहर के दौरान और इस वर्ष दूसरी लहर के दौरान भी देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया।

यह भी पढ़ें: 200 मजदूरों ने 14 दिन में बनाया मेकशिफ्ट कोविड अस्पताल, जयराम ने किया शुरू

अनुराग ठाकुर के प्रयासों की सराहना की

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस महामारी के दौरान देश के किसानों की सुविधा के लिए उर्वरकों में अनुदान प्रदान किया, जिससे देश के करोड़ों किसान (Farmer) लाभान्वित हुए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी देश के करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचा है और अब तक राज्य के लगभग 9,26,963 पात्र किसानों को इस योजना के अंतर्गत 1355.80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने में राज्य की सहायता करने के लिए केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

प्रदेश की कोरोना रिकवरी दर अब 89.3 प्रतिशत

सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि 23 फरवरी, 2021 तक राज्य में कोरोना के केवल 200 सक्रिय मामले थे, इसके उपरान्त कोरोना की दूसरी लहर ने राज्य को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्यवश प्रदेश की कोरोना रिकवरी दर (Corona Recovery Rate) अब 89.3 प्रतिशत है, जिसमें पिछले कुछ दिनों में सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड परीक्षण में तेजी लाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष जब इस महामारी की शुरूआत हुई थी तब प्रदेश में कोविड (Covid) जांच के लिए एक भी प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं थी और प्रदेश सरकार ने तुरन्त ही आठ आरटी-पीसीआर, 25 ट्ररूनैट और दो सीबीनैट प्रयोगशालाएं स्थापित कीं। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड परीक्षणों में तेजी लाने के लिए सरकार ने विभिन्न जिलों में लगभग 70 एंबुलेंस तैनात की हैं।

हिमाचल में बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 5,000

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रथम मार्च, 2021 तक राज्य में 440 बिस्तरों की क्षमता और 32 आईसीयू/वेंटिलेटर युक्त बिस्तरों वाले केवल 11 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केंद्र थे, परन्तु सरकार ने अब लगभग 3,500 बिस्तरों की क्षमता और 250 से अधिक आईसीयू/वेंटिलेटर युक्त बिस्तरों वाली 46 अतिरिक्त सुविधाएं सृजित की हैं। प्रदेश में अब लगभग 4,000 बिस्तर और 290 आईसीयू/वेंटिलेटरयुक्त बिस्तरों वाले 57 समर्पित कोविड अस्पताल/समर्पित कोविड चिकित्सा केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला मंडी के खलियार, जिला कांगड़ा के परौर और सोलन में तीन मेकशिफ्ट अस्पतालों (Makeshift Hospitals) की स्थापना से अब बिस्तरों की क्षमता बढ़कर 5,000 हो गई है। सीएम ने कहा कि डी-टाइप सिलेंडरों की वर्तमान संख्या लगभग 7स755 है और राज्य में 2,328 बी-टाइप सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 15 किलोलीटर की लिक्विड ऑक्सीजन क्रायो सुविधा उपलब्ध है और आईजीएमसी में लगभग 350 डी-टाइप की क्षमता वाली एक एयर सेपरेशन यूनिट (एएसयू) सुविधा को कार्यान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि एमसीएच जेडएच मंडी और सीएच पालमपुर में 1,000 एलपीएम के दो पीएसए संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:विक्रमादित्य बोले- स्वास्थ्य मंत्री नारद मुनि, दूसरी लहर से निपटने में सरकार विफल

जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों को टीकाकरण की लगभग 23.59 लाख खुराकें उपलब्ध करवाई गई हैं। वैक्सिन के शून्य प्रतिशत वेस्टेज करने वाले देश के कुछ राज्यों में से हिमाचल प्रदेश एक है। उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्यमंत्री द्वारा प्रदेश को दिए गए उदार योगदान के लिए उनका अभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष और कुल सात वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

हिमाचल प्रदेश में ऑक्सीजन बैंक स्थापित होगा

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister of State for Finance and Corporate Affairs Anurag Thakur) ने राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सीएम जयराम ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष के प्रयासों से संभव हो पाया है कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी ने कोविड-19 मरीजों और उनके परिवारों की यथासंभव सहायता की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑक्सीजन बैंक (Oxygen Bank) स्थापित किया जाएगा, जिससे 700 बिस्तरों को निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस ऑक्सीजन बैंक के लिए 108 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और 160 ऑक्सीजन सिलेंडरों पहली खेप रवाना करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल (Health Minister Dr. Rajiv Saizal) ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से, जबकि विधायक झंडूता जेआर कटवाल, सीएम के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी सीएम के साथ शिमला में उपस्थित रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

The post Nadda बोले-कोरोना महामारी सदी की सबसे बड़ी त्रासदी, बड़े प्रयास की जरूरत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3uBFl7N
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...