Skip to main content

बेटी के जन्म पर 51 हजार की एफडी करेगी सरकार, विधवाओं को मिलेगी 15 सौ मासिक पेंशन

शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह (Industries Minister Bikram Singh) ने बुधवार को यहां हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने राज्य में कार्यरत कामगारों से हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड (Himachal Pradesh Building and Construction Workers Welfare Board) में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने का आग्रह किया, ताकि प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सके। उद्योग मंत्री ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में पंजीकृत सन्निर्माण कामगारों की सहायता के लिए सरकार द्वारा कामगारों के बैंक खातों में प्रति कामगार दो हजार रुपये जमा किए गए।

यह भी पढ़ें: भारत के 16 राज्यों के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट, भारतनेट के लिए 19401 करोड़ मंजूर

बिक्रम सिंह ने कहा कि बेटी के जन्म (Birth of Daughter) पर बोर्ड द्वारा 51,000 रुपये एफडीआर के रूप में दिए जाएगें, जो अधिकतम दो लड़कियों तक देय होगा, जिसकी 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद ही निकासी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, सन्निर्माण कामगारों के विशेष रूप से सक्षम बच्चों की देखभाल के लिए 20,000 रुपये प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। पंजीकृत सन्निर्माण कामगार के रूप में पंजीकृत विधवा लाभार्थियों को 1500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाएंगे। पंजीकृत कामगारों के बच्चों को होस्टल सुविधा के लिए प्रति वर्ष 15,000 से 20,000 रुपये तक की सहायता राशि प्रदान दी जाएगी। पंजीकृत सन्निर्माण कामगारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत, मौजूदा प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय सहायता के रूप में 1,50,000 प्रदान किए जाएंगे।

बच्चों को दी जाएगी छात्रवृत्ति

उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बच्चों की शिक्षा (Child Education) पर अधिक बल दे रही है। पंजीकृत कामगारों के बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में सुविधा के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी। इसके लिए पंजीकृत सन्निर्माण कामगारों के पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को प्रति वर्ष 8,400 रुपये और 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को 12,000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृति के रूप में प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार, पंजीकृत सन्निर्माण कामगार के बच्चों में स्नातक विद्यार्थियों को 36,000 रुपये, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को 60,000 रुपये आईटीआई विद्यार्थियों को 48,000 रुपये, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा विद्यार्थियों को 60,000 रुपये और विधि, इजीनियरिंग, एमबीए, एमबीबीएस व पीएचडी विद्यार्थियों को 1,20,000 रुपये छात्रवृति (Scholarship) के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उद्योग मंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों को लाभार्थियों के कल्याण के लिए काम करने और उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि वे सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post बेटी के जन्म पर 51 हजार की एफडी करेगी सरकार, विधवाओं को मिलेगी 15 सौ मासिक पेंशन appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3dusWNd
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...