Skip to main content

मंडी में मातम में जा रहे लोगों की कार पैराफिट से टकराई, दो बच्चों सहित 7 गंभीर घायल

सरकाघाट/डाडासीबा। हिमाचल में सड़क हादसे (Road accident) रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले मंडी (Mandi) जिला के सरकाघाट और कांगड़ा जिला के डाडासीबा में सामने आया है। हालांकि इन हादसों में किसी की जान तो नहीं गई लेकिन करीब 9 लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। पहला हादसा मंडी जिला के सरकाघाट के नबाही पुल पर पेश आया है। यह एक तेज रफ्तार कार पैराफिट से टकरा गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए। सभी प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे पंजाब के पटियाला शहर से सात लोग कार में सवार होकर सरकाघाट (Sarkaghat) उपमंडल के चड्डी गांव में मातम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जब गाड़ी नबाही पुल के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी सड़क किनारे पैराफिट से टकरा गई।

यह भी पढ़ें: Himachal : चढ़ाई पर बैक होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर गई जान

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो कर फंस गए। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को निकाल कर नागरिक अस्पताल (Hospital) सरकाघाट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया। घायलों की पहचान प्रीति पत्नी मोहिंदर आयु 26 वर्ष, गांव चढ़ी डाकघर थौना, यादवी पुत्री सुरेंद्र आयु 12 वर्ष, प्रीतम पुत्र पुरविया राम आयु 55 वर्ष, मोहिन्दर सिंह पुत्र प्रीतम आयु 30 वर्ष, मीरा देवी पत्नी प्रीतम आयु 54 वर्ष, सात्त्विका पुत्री सुरेंद्र आयु एक वर्ष और सोनम पत्नी मोहिंदर राणा आयु 28 वर्ष है। सभी घायल चड्ढी गांव के हैं और एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। घटना की पुष्टि डीएसपी चन्दरपाल सिंह ने की है।

यह भी पढ़ें: चोरी-छिपे श्रीखंड यात्रा पर निकले 6 युवक, ग्लेशियर में गिरने से एक की मौत

इसी तरह से जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा के डाडासीबा (Dadasiba) में पजाब नंबर की एक जीप पलट गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मनकोटिया भोजनालय के समीप हुआ। बताया जा रहा है गाड़ी लुधियाना से धर्मशाला की ओर आ रही थी कि अचानक ढलियारा एनएच 503 पर जीप का एक्सल टूटने से टायर खुल गया। जिससे गाड़ी पलट गई है। जीप के चालक व परिचालक को गंभीर चोट नहीं आई है। हादसे में गाड़ी व इसमें लोड सामान का भारी नुकसान हुआ है। चालक की पहचान हरभजन निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post मंडी में मातम में जा रहे लोगों की कार पैराफिट से टकराई, दो बच्चों सहित 7 गंभीर घायल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3qDsaTe
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...