Skip to main content

शिमला के रिज पर हथियारों से लैस घूम रहे सेना के जवान, जानने को पढ़ें

शिमला। जम्मू में हुए आतंकी हमले (Terrorist Attack) के बाद हिमाचल (Himachal) के महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी के चलते सामरिक दृष्टि से संवेदनशील और महत्वपूर्ण राजधानी शिमला (Shimla) के रिज में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जिसके चलते रिज पर सेना के जवान (Army Jawan) तैनात कर दिए गए हैं। यह सुरक्षा जम्मू में हुए वायुसेना के टेक्निकल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले के बाद बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि कोरोना की बंदिशें हटने के बाद बड़ी तादाद में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। शिमला का रिज सैलानियों के पसन्दीदा स्थल भी है। ऐसे में यहां लगातार पर्यटकों (Tourist) की भीड़ जमा रहती है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, पूर्व एसपीओ को परिवार सहित मार डाला

रिज की सुंदरता ऐसी है कि हर आम से लेकर खास व्यक्ति इस ऐतिहासिक स्थल का नजारा जरूर लेता है। रोजाना यहां सैलानियों (Tourists) व स्थानीय लोगों का जमघट लगा रहता है। रिज से कुछ फासले पर ही सेना का प्रशिक्षण (आरट्रेक) कमान भी है। रिज पर पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team) के जवान तैनात किए गए हैं। हथियारों से लैस पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल के दो-तीन जवान दिन भर रिज पर गश्त कर रहे हैं। दरअसल जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमले ने सुरक्षा एजेंसियों के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त की पोल खोल दी है। यह अपनी तरह का पूरे देश में पहला आतंकी हमला है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post शिमला के रिज पर हथियारों से लैस घूम रहे सेना के जवान, जानने को पढ़ें appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3x57whB
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...