Skip to main content

केलांग से दिल्ली के लिए शुरू होगी वोल्वो सहित दो बसें, मनाली से चंद्रताल को दौड़ेगी बस

केलांग। हिमाचल के जनजातीय जिला में पर्यटन (Tourist) विकास के अलावा स्थानीय लोगों को परिवहन की नई सुविधाएं मिलने वाली हैं। पथ परिवहन निगम 3 जुलाई को अपनी दो बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है। डीसी नीरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि पथ परिवहन निगम 3 जुलाई को केलांग से दिल्ली (Keylong to Delhi) के लिए अपनी वोल्वो (Volvo) बस सेवा शुरू करेगा। इस बस सेवा के शुरू होने से बाहरी राज्यों से लाहुल घाटी में आने वाले पर्यटकों को वोल्वो बस में आधुनिक और आरामदायक परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 3 जुलाई को ही मनाली (Manali) से चंद्रताल के लिए भी बस सेवा शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: पहली जुलाई से 317 बसें क्रास करेंगी हिमाचल का बार्डर, एचआरटीसी ने कसी कमर

बता दें कि समुद्र तल से 14100 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस रमणीय नैसर्गिक झील तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा पर्यटकों (Tourist) के लिए बेहद सस्ती आवागमन की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिले के लिए वोल्वो बस सेवा का उपलब्ध होना पर्यटन परिदृश्य के लिए नए आयाम लेकर आएगा। उन्होंने ये भी बताया कि लाहुल और स्पिति घाटी के स्थानीय लोगों को परिवहन की सुविधा देने के मकसद से 4 जुलाई को पथ परिवहन निगम (HRTC) द्वारा काजा से त्रिलोकनाथ के लिए भी 37 सीटर बस सेवा शुरू होगी। इन सभी बस सेवाओं का शुभारंभ तकनीकी शिक्षाए जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय (Minister Dr. Ramlal Markandeya) करेंगे। वहीं केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि शुरुआती चरण में काजा से त्रिलोकीनाथ के लिए चलने वाली इस बस को 15 दिन के ट्रायल पर संचालित किया जाएगा। यदि यात्रियों की अपेक्षित संख्या मिली तो ये बस सेवा निरंतर रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि चंबा जिला की जनजातीय पांगी घाटी के किलाड़ से चंबा के लिए भी बस सेवा का ट्रायल पूरा कर लिया गया है।

 

दिल्ली-मनाली-लेह रूट पर कल से दौड़ेगी बस

विश्व के सबसे ऊंचे दिल्ली-मनाली-लेह रूट (Delhi-Manali-Leh Route) पर पहली जुलाई से बस सेवा शुरू होगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ये बस प्रदेश के शानदार बर्फ से लदे आसमान छूते चार दर्रों व अद्भुत पर्यटन स्थलों से घुमाते हुए ले जाएगी। इस सफर की खासियत यह है कि एक पल आपको चमकती धूप में सेब के बगीचे नजर आएंगे। वहीं, अगले पल बर्फ से ढके पहाड़ आपका स्वागत करेंगे। एचआरटीसी की मानें तो दिल्ली-मनाली-लेह देश का सबसे ऊंचा व लंबा रूट है। रोमांचित करने वाला 1026 किलोमीटर का सफर पर्यटक मात्र 1548 रुपये किराया देकर कर सकेंगे। यात्रा की अवधि 32 घंटे रहेगी। बस की बुकिंग ऑनलाइन भी हो सकेगी व कुल्लू-मनाली में एचआरटीसी कार्यालय में एडवांस बुकिंग उपलब्ध है। बस अटल टनल होते हुए केलंग ओर केलंग से साढे़ 14 हजार फीट ऊंचे बारालाचा दर्रे सहित 17480 फीट ऊंचे तांगलांग और लाचूंगला दर्रे को पार करेगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post केलांग से दिल्ली के लिए शुरू होगी वोल्वो सहित दो बसें, मनाली से चंद्रताल को दौड़ेगी बस appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3AcoNHq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...