Skip to main content

महंगाई के खिलाफ हमीरपुर में सीटू लाल, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

हमीरपुर। महंगाई के खिलाफ हमीरपुर बाजार में सीटू कार्यकर्ताओं (CITU Workers) ने आज धरना प्रदर्शन किया। हमीरपुर बाजार में सीटू कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर सीटू राष्ट्रीय सचिव ठाकुर कश्मीर सिंह की अगुवाई में लोगों ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन (Protest) किया और डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द महंगाई पर लगाम लगाई जाए ताकि आम लोगों की परेशानियां दूर हो सकें।

यह भी पढ़ें: शिमला जिप बैठक में हंगामा, कार्टन दाम को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस सदस्य

 

 

सीटू पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर कश्मीर सिंह ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and Diesel Prices) में बेहताशा वृद्धि हो चुकी है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है, लेकिन सरकार को जनता की परवाह तक नहीं हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि महंगाई को कम करें और पेट्रोल-डीजल के एक्साइज को कम करें तो डिपुओं में राशन की कीमतों में बढ़ोतरी को कम किया जाए। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने जल्द जनहित में फैसला नहीं लिया तो सरकार को आगामी दिनों में लोग आईना दिखाएंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post महंगाई के खिलाफ हमीरपुर में सीटू लाल, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3qzbDjt
via IFTTT

Comments

Hot Topics

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT