Skip to main content

फतेहपुर में आसान नहीं दिख रही कांग्रेस की राह, बाली से मिले टिकट के दावेदार

रविन्द्र चौधरी/फतेहपुर। हिमाचल (Himachal) के कांगड़ा (Kangra) जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र (Fatehpur Vidhan Sabha) के उपचुनाव की आहट के बाद बगावत की स्वर उठने शुरू हो गए हैं। आज फतेहपुर में हुई कांग्रेस की बैठक से कई टिकट के दावेदारों ने किनारा पर फतेहपुर उपचुनाव (By-Election) के लिए बनाए प्रभारी पूर्व मंत्री जीएस बाली (Former Minister GS Bali) को जरूर अपना दुखड़ा सुनाया। लंबे समय से फतेहपुर से टिकट के प्रबल दावेदार निशवार सिंह, राघव पठानियां, बासु सोनी, गिरधर गोपाल व सूरजकांत ने कांग्रेस की बैठक से किनारा कर आज एक निजी पैलस में चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जीएस बाली से भेंट व अपना दर्द बयां किया।

यह भी पढ़ें: कार्यकर्ताओं की छाती और गाड़ियों पर ‘जय भवानी’, कांग्रेस का नाम और निशान गायब

उन्होंने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया का विरोध करते हुए उन्हें टिकट ना देने व उनमें से एक को टिकट देने की अपील की है। इसके बाद उन्होंने फतेहपुर मे प्रेसवार्ता के दौरान भवानी पठानिया का विरोध करते हुए कहा कि भवानी पठानिया पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं। उन्होंने पहले कभी पार्टी की सेवा नहीं तो आज किस तरह टिकट पर अपना हक जमा रहे हैं। जब टिकट का समय आया तो भवानी पठानिया एक दम प्रकट हो गए। यह कोई परिवारिक हिस्सा नहीं जो बेटे को ही मिलना चाहिए। जो लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उनमें से किसी एक को टिकट मिल जाती तो आज उन्हें पार्टी में घुटन महसूस नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप की टेंशन खत्म, गृह क्षेत्र में उपजा विवाद सुलझा

वहीं, इससे पहले फतेहपुर उपचुनाव के लिए आज कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्रभारी पूर्व मंत्री जीएस बाली के साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता फतेहपुर पहुंचे। नेताओं ने फतेहपुर उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार का रोडमैप तैयार किया। इस दौरान यह साफ कर दिया गया कि भवानी पाठानिया ही कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। इस मौके पर कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, पार्टी अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore), नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri), आशा कुमारी, अजय महाजन के साथ अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहे। फतेहपुर प्रभारी जीएस बाली ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी उनकी राय के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दी जाएगी, जोकि निस्वार्थ लोगों की सेवा करने की भावना रखता हो।

 

 

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान महंगाई को लेकर सरकार को घेरा व पूर्व मंत्री जीएस बाली को दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि बाली प्रदेश में अपने फैसलों ओर कार्य प्रणाली को लेकर हमेशा जाने जाते हैं। आज हम फतेहपुर आए हैं और स्वर्गीय सुजान सिंह पाठानिया के बेटे की जीत ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि उनके साथी सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद जिला कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र में उपचुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए उनके बेटे फ्रंटलाइनर के रूप में मौजूद हैं। जीएस बाली ने कहा कि बीजेपी पार्टी (BJP Party) से इस वक्त प्रदेश के लोग खासे परेशान हैं, क्योंकि बीजेपी कार्यकाल के दौरान जिस प्रकार से प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है, ऐसे में गरीब तबके के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जीएस बाली ने कहा कि आने वाले उपचुनाव में फतेहपुर के लोग बीजेपी को पटकनी देकर कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलवाएंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post फतेहपुर में आसान नहीं दिख रही कांग्रेस की राह, बाली से मिले टिकट के दावेदार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3yf2Qpz
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...