Skip to main content

कार्यकर्ताओं की छाती और गाड़ियों पर ‘जय भवानी’, कांग्रेस का नाम और निशान गायब

रविन्द्र चौधरी/फतेहपुर। हिमाचल (Himachal) के कांगड़ा (Kangra) जिला के फतेहपुर में विधानसभा उपचुनाव के चलते सियासी गलियारों में तपिश बढ़ती दिख रही है। दोनों की प्रमुख पार्टियां फतेहपुर उपचुनाव (Fatehpur By-Election) की तैयारी में जुट गई हैं और इंतजार है तो बस दुल्हे का। कांग्रेस (Congress) ने आज फतेहुपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, इसमें फतेहपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्रभारी पूर्व मंत्री जीएस बाली (Former Minister GS Bali) के साथ कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, पार्टी अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri), आशा कुमारी व अजय महाजन के साथ अन्य विरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला कि कार्यक्रम में पहुंचे अधिकतर कार्यकर्ताओं की छाती और गाड़ी पर ‘जय भवानी’ लिखे स्टिकर थे। वहीं, कांग्रेस का हाथ गायब था। स्टिकरों पर कहीं भी कांग्रेस पार्टी का नाम या निशान नहीं था। यह साफतौर पर पूर्व विधायक सुजान सिंह पठानिया (Former MLA Sujan Singh Pathania) के बेटे भवानी पठानिया के समर्थन में लोगों ने लगाए थे। भवानी पठानिया के पक्ष में समर्थकों का अनोखा शक्ति प्रदर्शन था।

यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप की टेंशन खत्म, गृह क्षेत्र में उपजा विवाद सुलझा

इससे लोगों ने यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि अगर भवानी पठानिया की नजर अंदाजी की गई तो लोग उनका साथ देंगे ना कि पार्टी का। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी के लिए और अधिक चुनौती फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में खड़ी हो गई है। वहीं, फतेहपुर से कांग्रेस की टिकट के दावेदार व भवानी पठानिया का विरोध करने वाले गुट से संबंधित निशवार ने कहा कि लोगों की छाती व गाड़ियों पर भवानी ने अपने स्टिकर लगवाए थे, जबकि पार्टी का नाम व निशान ना होना यह सीधा-सीधा दर्शाता है कि यह पार्टी से ऊपर हो गए हैं।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post कार्यकर्ताओं की छाती और गाड़ियों पर ‘जय भवानी’, कांग्रेस का नाम और निशान गायब appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3juwnHm
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...