Skip to main content

HP Corona: आज कितने केस और कितने हुए ठीक-जानने को पढ़ें खबर

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 143 मामले आए हैं। वहीं, 169 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज कांगड़ा जिला में 74 और बिलासपुर में 34 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। कोरोना का कुल आंकड़ा 2 लाख 02 हजार 123 पहुंच गया है। अभी 1,625 एक्टिव केस हैं। अब तक एक लाख 97 हजार 006 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3,463 है। कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 97.46 फीसदी है। डेथ रेट 1.71 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले भी नहीं बच सकते डेल्टा वेरिएंट से, WHO ने दी चेतावनी
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक

शिमला (Shimla) में 31, चंबा में 24, मंडी में 21, कुल्लू व ऊना में 18-18, कांगड़ा (Kangra) में 17, बिलासपुर व किन्नौर में चार-चार, सोलन में तीन, सिरमौर में दो व हमीरपुर में एक मामला है। चंबा के 42, मंडी के 38, बिलासपुर के 27, ऊना (Una) के 16, शिमला के 13, कांगड़ा के 8, कुल्लू के 7, सोलन के 6, सिरमौर के 5, हमीरपुर के चार व किन्नौर के तीन ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में 275, शिमला में 264, चंबा में 231, मंडी में 182, कुल्लू में 140, ऊना में 117, बिलासपुर में 111, हमीरपुर में 110, सिरमौर में 72, सोलन में 69, किन्नौर में 38 व लाहुल स्पीति में 16 एक्टिव केस (Active Case) बचे हैं। कांगड़ा के 1,030, शिमला के 599, मंडी के 389, सोलन के 311, हमीरपुर के 254, ऊना के 241, सिरमौर के 210, कुल्लू के 154, चंबा के 142, बिलासपुर के 78, किन्नौर के 38 व लाहुल स्पीति के 17 की अब तक जान गई है।

हिमाचल में आज कोरोना के 12,715 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 11,640 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 943 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 132 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 9 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। हिमाचल में अब तक कोरोना के 24 लाख 38 हजार 154 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 22 लाख 35 हजार 079 नेगेटिव रहे हैं।

एक से नौ जुलाई तक श्रेणी-ए के लिए आयोजित होंगे टीकाकरण सत्र

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि राज्य में एक से नौ जुलाई, 2021 तक केवल श्रेणी-ए यानी 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए ही टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी पात्र लाभार्थियों के लिए कोविशील्ड की पहली व दूसरी खुराक, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित सभी स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को पहली व दूसरी खुराक और राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित सभी प्राथमिकता समूह वाले पात्र लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली व दूसरी खुराक लगाने के लिए जिलों में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रेणी-ए लाभार्थियों के लिए पहली खुराक लगाने की समय सीमा भी नौ जुलाई, 2021 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने श्रेणी-ए के सभी लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे उपरोक्त रणनीति के आधार पर ही अपना टीकाकरण करवाएं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post HP Corona: आज कितने केस और कितने हुए ठीक-जानने को पढ़ें खबर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3h3HVjp
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...