Skip to main content

जयराम सरकार ने यह एसडीएम बदले, चार IAS भी इधर-उधर

शिमला। जयराम सरकार (Jai Ram Govt) ने चार आईएएस (IAS) और एक एचएएस (HAS) को इधर-उधर किया है। वहीं, एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। तैनाती का इंतजार कर रहे एक एचएएस को तैनाती मिल गई है। डॉ. राज कृष्ण पुरथी को निदेशक कृषि (Director Agriculture) लगाया गया है। पहले उन्हें विशेष सचिव कृषि के पद पर तैनाती दी थी। साथ ही निदेशक कृषि का कार्यभार सौंपा था। चंद्र प्रकाश वर्मा अब विशेष सचिव (उद्योग) का कार्यभार देखेंगे। वह विशेष सचिव कृषि, जनजातीय विकास कम एडिशनल कमिश्नर जनजातीय विकास (Additional Commissioner Tribal Development) और कमिश्नर विभागीय जांच का अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। निदेशक पब्लिक फाइनेंस कम पब्लिक इंटरप्राइजेज कम विशेष सचिव वित्त और निदेशक (ट्रेजरी, अकाउंट व लॉटरी) अमरजीत सिंह विशेष सचिव (पर्सनल) का कार्यभार भी देखेंगे।

यह भी पढ़ें: जयराम बोले- न्यायमूर्ति एल नारायण स्वामी का कार्यकाल हिमाचल के इतिहास में होगा दर्ज

 

 

 

अनुराग चंद्र एमडी हिमाचल एससी/एसटी विकास निगम व एमडी महिला विकास निगम सोलन होंगे। पहले उन्हें विशेष सचिव (आबकारी एवं कराधान और पब्लिक वर्क) के पद तैनाती दी थी। नए आदेशों में अब निवेदिता नेगी को विशेष सचिव (आबकारी एवं कराधान और पब्लिक वर्क) लगाया है। पहले उन्हें एडीसी विकास एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए चंबा के पद पर नियुक्ति दी थी। साथ ही वह निदेशक इस्टेट का कार्यभार भी संभालेंगी। तैनाती का इंतजार कर रहे एचएएस शिव कृष्ण को जिला पर्यटन विकास अधिकारी मंडी लगाया गया है। साथ ही एसडीएम जोगिंद्रनगर मंडी अमित मेहरा (SDM Jogindernagar Mandi Amit Mehra) को एडीएम विकास कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए चंबा के पद पर तैनाती दी है। तहसीलदार जोगिंद्रनगर मंडी एसडीएम जोगिंद्रनगर का कार्यभार देखेंगे। इस बार आज मुख्य सचिव अनिल खाची (Chief Secretary Anil Khachi) ने आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post जयराम सरकार ने यह एसडीएम बदले, चार IAS भी इधर-उधर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3AaqaWZ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

#Himachal में स्थापित होंगे 7 Oxygen Plants, डीसी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश

शिमला। भारत सरकार ने हिमाचल (#Himachal) को सात ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) स्वीकृत किए हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) ने डीसी को इन ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र स्थापित किया जा सके। सीएम जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी (DC), एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों और कोविड-19 के कारण मृत्यु दर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा और गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला, क्षेत्रीय और नागरिक अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्मित होने वाले सभी प्री-फैब्रिकेटेड कोविड केंद्रों (Prefabricated Covid Centers) का निर्...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...