Skip to main content

Sirmaur में सगे साडू की हत्या के दोषी को उम्रकैद, 20 हजार रुपये के जुर्माना

नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला के एडिशनल सेशन जज जसवंत सिंह की अदालत ने हत्या के आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी सैनवाला मुबारिकपुर को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा ना करने की सूरत में दोषी को छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत में मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी एकलव्य ने की। उन्होंने बताया कि एडिशनल सेशन जज की अदालत ने भादंसं की धारा 302 के तहत पांवटा साहिब क्षेत्र की सैनवाला मुबारिकपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र हरनाम को अपने साडू की हत्या के आरोप में दोषी करार दिया है।

यह भी पढ़ें: घर से फरार महिला डेढ साल बाद लौटी, परिवार के खाने में जहर मिलाकर फिर भागी

उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई 2017 की सुबह दिन-दिहाड़े नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर टोकियों में गौशाला के समीप शिकायतकर्ता गीताराम को गाली गलौज, चीखने व चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। जब वह स्नान कर बाहर पहुंचा तो देखा कि सैनवाला मुबारिकपुर का सुरेंद्र सिंह अपने सगे साडू बलवीर सिंह के पेट व गले पर चाकू से वार कर रहा है। इस बीच उसने सुरेंद्र को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह बलवीर पर चाकू से वार करता गया। थोड़ी देर बाद बलवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। तत्कालीन माजरा चौकी के प्रभारी वीरू अहमद मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। इसी दिन शाम तक आरोपी सुरेंद्र को भी गिरफ्तार पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया। 30 मई 2017 को पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त पर उसके घर से खून से लथपथ चाकू भी बरामद किया, जिसे परीक्षण के लिए एसएफएल भेजा गया, जहां चाकू पर बलवीर सिंह के खून की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले की तफ्तीश पूरी कर अदालत में चालान पेश किया। बुधवार को एडिशनल सेशन जज जसवंत सिंह की अदालत ने 21 गवाहों के बयानातों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Sirmaur में सगे साडू की हत्या के दोषी को उम्रकैद, 20 हजार रुपये के जुर्माना appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2TeekuD
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...