Skip to main content

धर्मशाला के हाथों से फिसले T20 वर्ल्ड कप के मैच, अब HPCA की है कुछ और प्लानिंग

ऊना। वैश्विक महामारी कोविड-19 का यह असर है कि भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मैच भारत से छिन कर यूएई में चले गए हैं, इसके साथ ही धर्मशाला में क्रिकेट मैच होने का सपना टूट गया है। गौरतलब है कि बीसीसीआई द्वारा T20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर भारत में 8 बड़े क्रिकेट स्टेडियमों को चिन्हित किया गया था जिनमें हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी वर्ल्ड कप के मैच खेले जाने थे। लेकिन, अब महामारी के चलते सभी मैच भारत से बाहर आयोजित करने का फैसला बीसीसीआई द्वारा लिया गया है। इतना ही नहीं इसी साल आयोजित आईपीएल के शेष 31 मैचों को भी बीसीसीआई द्वारा यूएई में ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि भारत से सभी मैच छिन जाने की अवस्था में यहां के क्रिकेट प्रेमियों को काफी धक्का लगा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (Himachal Pradesh Cricket Association) का दावा है कि यदि इंटरनेशनल नहीं तो घरेलू मैचों के आयोजन को लेकर जल्द उचित कदम उठाए जा सकते हैं। एचपीसीए के सचिव सुमित शर्मा का कहना है कि प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट की संस्था राजस्व इकट्ठा करने की बजाय क्रिकेट गतिविधियों के आयोजन पर ध्यान केंद्रित करती है। इसके चलते जल्द ही क्रिकेट गतिविधियों को हिमाचल प्रदेश में घरेलू स्तर पर शुरू करने का खाका तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं –चोरी-छिपे श्रीखंड यात्रा पर निकले 6 युवक, ग्लेशियर में गिरने से एक की मौत

हिंदुस्तान के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला (Cricket Stadium Dharamshala) से टी-20 वर्ल्ड कप के तहत आयोजित होने वाले मैचों की मेजबानी छीन गई है। हालांकि वर्ष 2021 में प्रस्तावित क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में से एक T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पास ही रहेगी, लेकिन बीसीसीआई के पास मेजबानी होने के बावजूद टूर्नामेंट का कोई भी मैच भारत में नहीं खेला जा सकेगा। वैश्विक महामारी कोविड-19 तो देखते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को भारत से शिफ्ट कर यूएई में ले जाया गया है। सबसे बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी छिन जाने के चलते स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को काफी धक्का लगा है और इसके साथ प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय लोगों को मिलने वाला रोजगार भी उनसे छिन गया है।

गौरतलब है कि T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के तहत भारत में 8 बड़े क्रिकेट स्टेडियमों का चयन किया गया था। इनमें देश के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भी टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन किया जाना प्रस्तावित था। एचपीसीए (HPCA) के सचिव सुमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी बीसीसीआई के पास ही रहेगी लेकिन मैचों का आयोजन विदेशी सरजमीं पर करवाने का फैसला लिया गया है। सुमित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों के आयोजन को लेकर एचपीसीए का सदैव फोकस रहता है। एक तरफ जहां प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को लाइव मैच देखने का मौका मिलता है, वहीं खिलाड़ियों में भी लगातार प्रतियोगिताएं आयोजित होने से प्रतिभा में निखार के अवसर मिलते रहते हैं। इतना ही नहीं स्थानीय स्तर पर बड़े मैचों के आयोजन से पर्यटन और कारोबार को भी गति मिलती है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा का कहना है कि एचपीसीए कभी भी और राजस्व की तरफ ध्यान नहीं देती खेल को बढ़ावा देने के लिए गठित की गई संस्था का फोकस खेल गतिविधियों को लगातार चलायमान रखना है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post धर्मशाला के हाथों से फिसले T20 वर्ल्ड कप के मैच, अब HPCA की है कुछ और प्लानिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3yd2UGh
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...