Skip to main content

सीएम जयराम को धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर, हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा

शिमला/ फतेहपुर। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा (Tricolor) ना फहराने की धमकी देने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नु के खिलाफ आज एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि गुरपतवंत सिंह पन्नु (Gurpatwant Singh Pannu) खालिस्तान समर्थक संस्था सिक्ख फ़ॉर जस्टिस से जुड़ा हुआ है। बीते कल प्रदेश के कई पत्रकारों व प्रबुद्धजनों के मोबाइल पर एक ऑडियो क्लिप अमेरिका और कनाडा के नंबरों से इसी संबंध में पहुंची थी। ऑडियो क्लिप (Audio Clip) में धमकी दी गई थी कि सीएम जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को झंडा नहीं फहराने देंगे। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू की और डीजीपी संजय कुंडू ने स्वयं केंद्रीय एजेंसियों व हिमाचल के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सीएम की सुरक्षा के दायरे को बढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें: खालिस्तान समर्थकों की सीएम जयराम को धमकी, हिमाचल पुलिस हुई सतर्क

इसी बीच सीएम जयराम ठाकुर ने साफ कर दिया है कि हर हाल में निर्धारित जगह पर ही झंडा फहराया जाएगा। फतेहपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार खालिस्तानियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि फतेहपुर (Fatehpur) में भाजपाई ही अपनी पार्टी को काटने पर तुले हुए हैं पर उन्होंने कहा कि सभी भाजपाइयों को इकट्ठा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर को फतेह कर लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि इस बार सभी साथ चलेंगे जो पार्टी से बाहर जाता है हमेशा के लिए बाहर जाएगा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post सीएम जयराम को धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर, हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2WwTqYG
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...