Skip to main content

हिमाचल: कांच की बोतल पेट में घोंपकर और गला रेत की थी युवक ही हत्या

बद्दी। हिमाचल के सोलन जिला के बरोटीवाला पुलिस ने झाड़ियों में शव मिलने के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। मृतक की हत्या दो सगे भाइयों ने कांच की बोतल पेट में घोंपकर और गला रेत कर युवक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को बीते रोज गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार है। वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान भी हो गई है। मृतक युवक बंटी (33) यूपी के जिला बदायूं की तहसील बसोला के बलोलिया गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी यूपी के बदाऊं के ही दो सगे भाइयों ने पेट में कांच की बोतल घोंपकर और गला काट कर हत्या की थी। बताया जा रहा है कि दोनों सगे भाइयों को की बहन कुछ समय पहले किसी लड़के के साथ भाग गई थी। इन दोनों भाइयों को शक था कि उनकी बहन को भगाने में बंटी का हाथ है। इसी रंजिश के चलते दोनों ने बंटी को शराब पिलाई और उसके बाद उसके पेट में खाली बोतल घोंप दी। धारदार हथियार से उसका गला भी काट दिया। बाद में उसका शव कोटला के जंगल में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें: एचआर की प्रताड़ना से तंग युवक ने किया सुसाइड, साथियों ने दवा कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

दस जुलाई को कोटला गांव के पास झाड़ियों में राजेंद्र सिंह के परिवार की एक महिला ने शव देखा। इसकी सूचना गांव वालों ने बरोटीवाला पुलिस को दी। शव काफी पुराना सड़ चुका था। तीन दिन तक शिनाख्त के लिए रखने के बाद नालागढ़ में इसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद 17 जुलाई को हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को बदाऊं से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल उसका भाई टिंकू अभी फरार है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

The post हिमाचल: कांच की बोतल पेट में घोंपकर और गला रेत की थी युवक ही हत्या appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3xcQz3R
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...