Skip to main content

Corona Update: आज एक की गई जान, 153 नए मामले; 1217 पहुंचे एक्टिव केस

शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे एक्टिव केसों (Active Case) की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 153 कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं आज एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। यह मौत हमीरपुर जिला में एक 95 वर्षीय एक व्यक्ति की हुई है। हिमाचल में आज 72 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 06 हजार 027 लोग कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 01 हजार 270 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3505 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। प्रदेश में मौजूदा समय में 1217 एक्टिव केस (Active Case) मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिला में लगी बढ़ने कोरोना संक्रमितों की संख्या, तीसरी लहर की आशंका

 

 

किस जिला से कितने मामले आए सामने

हिमाचल में आज शिमला (Shimla) जिला में सबसे अधिक 32 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसी तरह से मंडी जिला में 31, चंबा में 21, कांगड़ा में 21, कुल्लू में 20, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 6, ऊना में 5, सोलन (Solan) में 4, सिरमौर में 2 और लाहुल स्पीति जिला में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे अधिक चंबा जिला में 29 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। इसी तरह से हमीरपुर से 11 लोग, कुल्लू (Kullu) से 7, मंडी से 7, ऊना से 5, बिलासपुर से 4, किन्नौर से 3, कांगड़ा से 2, शिमला से 2 और सोलन से भी दो कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में बढ़ने लगे एक्टिव केस, आज 143 पॉजिटिव, यहां जाने पूरी डिटेल

ऊना में मीडिया कर्मियों को लगाई दूसरी डोज

वहीं मीडिया कर्मियों के लिए कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) की दूसरी डोज़ लगवाने हेतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una Hospital) में आज विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 मीडिया कर्मियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ तथा 3 मीडिया कर्मियों को पहली खुराक दी गई।

ऊना में अनाथ हुए बच्चों को प्रदेश सरकार ने जारी की 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक मदद

ऊना। जिला ऊना में कोरोना महामारी से अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के चार बच्चों को बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता (Additional funding) प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डीसी ऊना डॉण् अमित कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों को बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत 2500 रूपए प्रतिमाह की दर से राशि बच्चों को प्रदान की जाती है। जिसमें से 2000 रूपए प्रतिमाह बच्चों के पालक अभिभावक को तथा 500 रूपए प्रतिमाह की दर से बच्चे के 18 वर्ष पूर्ण होने तक एफडीआर बनवाई जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post Corona Update: आज एक की गई जान, 153 नए मामले; 1217 पहुंचे एक्टिव केस appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3j9EgjH
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...