Skip to main content

नौकरी के इच्छुक बेरोजगार 3 सितंबर को पहुंचे शाहपुर, साथ लाएं कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र

शाहपुर। प्रदेश के बेरोजगार आईटीआई डिप्लोमा होल्डर ( unemployed ITI diploma holder) युवाओं के लिए ब्राइटवे रबड़ उद्योग जालंधर ( Brightway Rubber Industries Jalandhar) में नौकरी पाने का मौका है। ब्राइटवे रबड़ उद्योग जालंधर तीन सितंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर ( ITI Shahpur) में कैंपस साक्षात्कार करने जा रही है। इस साक्षात्कार के माध्यम से कंपनी विभिन्न ट्रेडों से 60 युवाओं चयनित करेगी। कंपनी के एचआर अभिषेक राउत ने कहा कि ब्राइटवे रबड़ उद्योग एक संगठन के रूप में जालंधर स्थित उद्योग में विभिन्न पदों के लिए आईटीआई छात्रों को नियुक्त करने के लिए कैंपस भर्ती का प्रस्ताव रखा है।ब्राइटवे रबड़ उद्योग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के माध्यम से 60 युवाओं का चयन करेगी। अभिषेक राउत ने यह भी कहा कि कैंपस साक्षात्कार( Campus Interview) के समय उम्मीदवारों को कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। यदि अभी तक उम्मीदवार ने कोविड टीकाकरण नहीं करवाया है तो वह कैंपस साक्षात्कार से पहले उसे लगवाना आवश्यक समझे।

यह भी पढ़ें:नौकरी चाहिए तो आएं आईटीआई शाहपुर , कैंपस इंटरव्यू में 200 युवाओं को मिलेगा मौका

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि तीन सितंबर को जालंधर की जानी मानी ब्राइटवे रबड़ उद्योग कंपनी जोकि वर्तमान में शू सोल के निर्माता के रूप में कार्य कर रही है, कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से वांछित योग्यता पूरी करने वाले युवाओं का चयन करेगी। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार में वेल्डर, फिटर, टर्नर, मशिनिश्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के युवा भाग ले सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहपुर के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट ऑफिसरनीलम रानी ने बताया कि 03 सितंबर को होने वाला कैंपस साक्षात्कार आईटीआई शाहपुर में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा व साक्षात्कार पूर्ण होने तक चलेगा। इस कैंपस साक्षात्कार में आए अभ्यर्थियों को 10वीं के प्रमाण पत्र, आईटीआई पास होने के तकनीकी प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड या पैन कार्ड, एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पंजीकरण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले अभ्यर्थी को कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। इस कैंपस में आने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ पीने का पानी, खाना, हैंड सेनेटाइजर व मास्क अवश्य रखना होगा।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post नौकरी के इच्छुक बेरोजगार 3 सितंबर को पहुंचे शाहपुर, साथ लाएं कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mLZyHA
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...