Skip to main content

हिमाचल: यहां शराब पीकर किया ड्रामा तो खानी होगी जेल की हवा, जेब भी होगी ढीली

लाहुल-स्पीति। हिमाचल (Himachal) में मानसून (Monsoon) के दौरान टूरिस्ट प्रदेश का रुख कर रहे हैं। कोरोना के मामले भी अब बीते कुछ दिनों की तुलना में घटी है। जाहिर इसका अच्छा प्रभाव प्रदेश के टूरिज्म सेक्टर को पड़ेगा। टूरिस्ट आएंगे तो कमाई होगी। धंधा और उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान आएगी, लेकिन कुछ टूरिस्ट इन मेहमान नवाजों के लिए सिर दर्द भी बन जाते हैं। जिसका इलाज हिमाचल की लाहुल पुलिस (Lahaul Police) ने ढूंढ लिया है।

यह भी पढ़ें:जेल बंदी रिहा होने के बाद कुछ इस तरह जिंदगी की गाड़ी को चला सकेंगे

अटल टनल खुला

लाहौल स्पीति में अटल टनल खुलने के बाद से टूरिस्ट और ट्रैफिक बढ़ा है। इलाके में टूरिस्ट की आवाजाही बढ़ी है। कूड़ा फैलाने, शराब पीकर हुड़दंग के मामले भी सामने आए हैं। कई धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब पीने और हुड़दंग के मामले सामने आने के बाद अब लाहौल पुलिस ने नया आदेश दिया है। 30 से अधिक प्लॉट को लाहुल पुलिस ने चिन्हित किया है। जहां शराब पीने की मनाही होगी, अगर ऐसा करते हुए कोई पर्यटक पाया गया, तो उसे आठ दिन की जेल या 5 हजार रुपए जुर्माना चुकाना पड़ेगा।

इन धार्मिक स्थल पर रहना होगा सतर्क

गौरतलब है कि केलांग थाना क्षेत्र (Kelang Police Station) में बड़ी संख्या में पर्यटन स्थल हैं, जिनकी ओर स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं। अक्सर पर्यटकों द्वारा इन स्थलों पर हुड़दंग मचाने की खबर सामने आते रहती है। इन पवित्र और धार्मिक स्थानों के साझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए लाहुल पुलिस ने ये कदम उठाए हैं।

इनमें राजा घेपन मंदिर, रोपसंग में देवी भोटी मंदिर, कारदंग में कारदंग मठ, शाशूर में शाशूर मठ, प्यूकर में प्यूकर मठ, तुपचिलिंग में तुपचिलिंग मठ, जिस्पा में फोटांग मठ, गैमूर समंतन छोलिंग मठ गैमूर, दीपक ताल झील, सूरज ताल झील और जाहलमा में हिडिम्बा माता का स्थानों को स्थानीय देवताओं का प्रतीक माना गया है। स्थानीय देवताओं के बैठने के लिए हैं। इन सभी स्थलों की सुरक्षा को लेकर इन्हें चिन्हित किया गया है।

लाहौल पुलिस ने अपील की है कि स्थानीय लोगों धार्मिक की आस्था को बनाए रखने के लिए आदेश पारित किए गए हैं। उपरोक्त स्थानों पर आगंतुकों को इन स्थानों की पवित्रता बनाए रखने के लिए उचित व्यवहार करना होगा। इनका उल्लंघन करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

The post हिमाचल: यहां शराब पीकर किया ड्रामा तो खानी होगी जेल की हवा, जेब भी होगी ढीली appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3yxWAbU
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...