Skip to main content

ब्रेकिंग: हिमाचल के इन जिलों की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी

शिमला। हिमाचल राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर तारीख की घोषणा कर दी है। लाहौल स्पीति के काज़ा ,उदयपुर , केलांग और चंबा के पांगी की पंचायतों के लिए चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। इन चुनावों (Election) के लिए 13 से 15 सितंबर तक सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन (Nomination) पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 29 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान (Voting) होगा। पंचायत प्रधान उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के वोटों की गिनती चुनाव के बाद की जाएगी। वहीं, पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए गिनती 4 अक्टूबर को होगी।

स्टोरी हाईलाइट्स

  • आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 13, 14 और 15 सितंबर को  सुबह 11:00  से 3:00 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे।
  • 16 सितंबर को 2021 को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की छंटनी होगी।
  • 18 सितंबर 2021 को प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
  • 13 सितंबर या इससे पहले सभी मतदान केंद्रों की सूची जारी होगी।
  • पहले चरण का मतदान 29 सितंबर को सुबह सात से तीन बजे तक होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान एक अक्तूबर को होगा।
  • मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद प्रधानों-उपप्रधानों व वार्ड सदस्य का परिणाम जारी किया जाएगा।
  • पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती ब्लॉक दफ्तरों में चार अक्तूबर को सुबह 8.30 बजे शुरू की जाएगी।
  • वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। छह अक्तूबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

The post ब्रेकिंग: हिमाचल के इन जिलों की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3kDvawy
via IFTTT

Comments