Skip to main content

Breaking: कोरोना के बाद फिर सजेगा जयराम सरकार का जनमंच, जाने कौन कहां सुनेगा समस्याएं

शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर के शुरू होने के बाद से बंद हुआ जयराम सरकार का जनमंच कार्यक्रम (Jan Manch Program) एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। जयराम सरकार ने 23वां जनमंच कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी है। यह जनमंच प्रदेश के 12 जिलों में 12 सितंबर को आयोजित होगा। जिसका शेडयूल जारी कर दिया गया है। 23वें जनमंच कार्यक्रम (23rd Jan Manch program ) के लिए मंत्रियों की ड्यूटी लगा दी गई है, जिसको लेकर सरकार ने शेड्यूल जारी कर दिया है

यह भी पढ़ें:हिमाचल: 4 सितंबर को कैबिनेट बैठक में होगा स्कूल खोलने पर फैसला, जाने क्या बोले शिक्षा मंत्री

कौन मंत्री कहां सुनेंगे जनसमस्याएं

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कुल्लू के आनी में लोगों की शिकायतें सुनेंगे
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला के जुब्बल कोटखाई में
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी मंडी के करसोग में
तकनीकि शिक्षा मंत्री राम लाल मार्कंडेय लाहुल स्पीति के काजा में
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर हमीरपुर के नादौन में
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर सोलन के दून में
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बिलासपुर के झंडूता में
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सिरमौर के पच्छाद में
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ऊना के गगरेट में
वन मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा के जयसिंहपुर में
खाद्य आपूर्ती मंत्री राजेंद्र गर्ग किन्नौर के निचार में लोगों की समस्याएं निपटाएंगे।
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चंबा के तीसा में जनसमस्याएं सुनेंगे।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

The post Breaking: कोरोना के बाद फिर सजेगा जयराम सरकार का जनमंच, जाने कौन कहां सुनेगा समस्याएं appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3gPLg5b
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...