Skip to main content

10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली दरबार पहुंचे सुक्खू, हाईकमान से कर सकते हैं ये डिमांड 

नई दिल्ली। हिमाचल (Himachal) के उपचुनाव को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के कई दिग्गज दिल्ली में डटे हुए हैं। नौदन से विधायक व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, ऊना से विधायक सतपाल रायजादा, कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर, किन्नौर से विधायक जगत नेगी, पूर्व सांसद चंद्र कुमार और केवल पठानिया भी हाईकमान से मिलने की जुगत में है। खबर ये भी सामने आ रही है कि पार्टी के दिग्गज नेता व नदौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में बड़ा पद पाना चाहते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुक्खू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या सीएलपी लीडर बनना चाहते हैं। जिसके चलते उन्होंने अब कांग्रेस में अपना कुनबा बढ़ाना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें: उम्मीदवार को लेकर माथापच्ची का दौर शुरु, 2 अक्टूबर को कांग्रेस करेगी मंथन

वीरभद्र गुट के दो विधायक भी दिल्ली में दिखे 

सुक्खू के साथ वीरभद्र सिंह के गुट के भी दो विधायकों के दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पाए जाने से इस बात को बल मिला है। मालूम हो कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में अंदरखाने खींचतान जारी है। गाहे बगाहे इसकी खबरें भी बाहर आते रही है। अब सुख्खू के बीते 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली दौरा, इस बात को हवा दे रहा है। वहीं, सूत्रों के हवाले जानकारी मिली कि सुक्खू के साथ अर्की से कांग्रेस की टिकट पाने की हरसत रखने वाले संजय अवस्थी भी एआईसीसी कार्यालय (AICC Office) में देखे गए हैं। वहीं, खबर ये भी सामने आई है कि उपचुनाव की तारीख का ऐलान होते ही प्रकाश चौधरी भी दिल्ली पहुंचे।

राजनीतिक तापमान बढ़ा

उपचुनावों की घोषणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां एकाएक तेज हो गई हैं। जीत दर्ज करने को लेकर सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के नेताओं ने जीताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारने के लिए शिमला और दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को चुनावों की घोषणा होते ही जिला मंडी कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी दिल्ली पहुंचे।

यह भी पढ़ें: बीजेपी-कांग्रेस के ये चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल, जातिगत समीकरण साध सकती हैं पार्टियां

फीडबैक देने पहुंचे दिल्ली 

प्रकाश चौधरी सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ अन्य नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और उपचुनावों का फीडबैक हाईकमान को देगें। तीन दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार को उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से उनके निजी आवास पर मुलाकात की है। करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनावों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए जमीनी हकीकत से कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को अवगत करवाया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस मिशन-2022 के रोडमैप को लेकर पूरी तरह से सजग है। वहीं, मंडी लोकगसभा उपचुनाव जीतने को लेकर भी कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि आम जनता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालना चाहती है। इसके लिए जनता ने पूरी तरह से अपना मन बना लिया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली दरबार पहुंचे सुक्खू, हाईकमान से कर सकते हैं ये डिमांड  appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3AOsVNI
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...