Skip to main content

हिमाचल में बारिश का कहरः कांगड़ा बाईपास पर भूस्खलन, मार्ग अवरुद्ध -कार भी आई चपेट में

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जमकर बादल बरस रहे हैं। जिसके चलते जगह-जगह पर भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही है। शिमला- मटौर एनएच पर कांगड़ा बाईपास के पास भारी भूस्‍खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। भूस्खलन के चलते कांगड़ा से दिल्ली, शिमला व जालंधर की ओर जाने के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसी के साथ दूसरे राज्यों से आने वाली दूध-ब्रैड व अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं को लेकर आने वाली गाड़ियां भी कांगड़ा नहीं पहुंच पाई। मलबा गिरने के कारण कांगड़ा बाजार से लेकर तकीपुर तक वाहनों की कतारें लग गई हैं। भूस्‍खलन के दौरान कार सवार भी चपेट में आ गया। ज्‍वालामुखी के तीन लोग मरीज को लेकर सिटी अस्‍पताल कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। कांगड़ा बाईपास के नीचे तेज बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर गिर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी के शीशे पर तेज गति से पत्थर आ गिरा और शीशा टूट गया है। गनीमत यह रही कि किसी को भी ज्यादा चोट नहीं आई है। भूस्खलन के कारण पीछे मलबा गिरने से सड़क भी बाधित हो गई थी। इसके कारण चालक गाड़ी पीछे नहीं कर पाया। हालांकि प्रातः के समय बारिश कम होने के साथ ही लोक निर्माण विभाग की मदद से राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग द्वारा इस मार्ग को तुरंत बहाल करने के लिए 2 जे सी बी सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए लगा दी गई हैं।

प्रशासन ने सुबह भूस्‍खलन की सूचना के बाद मटौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही तुरंत प्रभाव से बंद कर दी। बाईपास से कांगड़ा किला पुल तक कई जगह पर भारी पत्थर तथा मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा है। सड़क पर लंबा यातायात जाम लग गया। हालांकि किसी बड़ी घटना की अभी तक कोई सूचना नहीं हैं। कांगड़ा उपमंडल अधिकारी अभिषेक वर्मा का कहना है पहाड़ी से मलबा गिरने की जानकारी उन्हें मिली है और वह तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासन जल्‍द ही मार्ग को बहाल कर देगा।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post हिमाचल में बारिश का कहरः कांगड़ा बाईपास पर भूस्खलन, मार्ग अवरुद्ध -कार भी आई चपेट में appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3urctAP
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...