Skip to main content

कौन ‘फतेह’ करेगा फतेहपुर सीट! जानिए क्या है माहौल

कांगड़ा। हिमाचल में उपचुनावों की घोषणा हो गई है। हिमाचल में एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा कर रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी इस चुनाव में दावेदारी ठोक दी है। इसी के साथ ही टिकट की आस लगाए बैठे कुछ नेता और कार्यकर्ता दिल्ली तक की दौड़ भी लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:उम्मीदवार को लेकर माथापच्ची का दौर शुरु, 2 अक्टूबर को कांग्रेस करेगी मंथन

बात अगर फतेहपुर विधानसभा सीट की करें तो यहां बीजेपी को जीतने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ेगा। पिछले तीन चुनावों में यहां बीजेपी के खाते में सिर्फ हार ही आई है। यहां कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने लगातार तीन बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई थी। उनके देहांत के बाद अब ये सीट खाली हुई है, लेकिन इस बार बीजेपी यहां अपनी जीत का दावा कर रही है.

यह भी पढ़ें:धर्मशाला पहुंचे एमएस बिट्टा, बोले- ‘पंजाब को राजनीति खा गई

यहां से बीजेपी कृपाल परमार का नाम सबसे आगे चल रह है. 2017 के आम चुनावों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। कृपाल सिंह परमार के साथ बलदेव ठाकुर भी टिकट की रेस में कृपाल सिंह परमार के साथ दौड़ रहे हैं। बलदेव सिंह ने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ा था। वहीं, 2012 का चुनाव वो बीजेपी की टिकट पर हार गए थे। इस सीट पर चौथी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। सुत्रों के मुताबिक कांग्रेस यहां से सुजानसिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया को मैदान में उतार सकती है। भवानी पठानिया के नाम पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध भी जताया था, लेकिन पार्टी ने सभी को शांत कर दिया है। इसी के साथ रीता गुलेरिया का नाम भी चर्चाओं में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:बीजेपी-कांग्रेस के ये चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल, जातिगत समीकरण साध सकती हैं पार्टियां

 

बीजेपी कांग्रेस के अलावा पूर्व सांसद राजन सुशांत ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इस बार सुशांत सिंह ‘हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी’ से ताल ठोंक रहे हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी यहां एंट्री मार ली है. आप ने इन चुनावों में अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा कुछ बागी उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतर सकते हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post कौन ‘फतेह’ करेगा फतेहपुर सीट! जानिए क्या है माहौल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/39PFX1v
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

#Himachal में स्थापित होंगे 7 Oxygen Plants, डीसी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश

शिमला। भारत सरकार ने हिमाचल (#Himachal) को सात ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) स्वीकृत किए हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) ने डीसी को इन ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र स्थापित किया जा सके। सीएम जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी (DC), एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों और कोविड-19 के कारण मृत्यु दर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा और गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला, क्षेत्रीय और नागरिक अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्मित होने वाले सभी प्री-फैब्रिकेटेड कोविड केंद्रों (Prefabricated Covid Centers) का निर्...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...