Skip to main content

हिमाचल उपचुनाव: मंडी हमारी है…हमारी ही रहेगी, कांग्रेस ने डाल दिए हैं हथियार- सीएम जयराम

मंडी। उपचुनावों (HIMACHAL BY POLL ELECTION) की घोषणा होते ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सीएम जयराम (CM JAIRAM) ने उपचुनाव के चुनाव प्रचार की शुरुआत मंडी से करते हुए सराज विधानसभा क्षेत्र में बागाचुनोगी, भाटकीधार, शिल्हीबागी और थुनाग मं छोटी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर खूब तंज कसे हैं।

यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: निगम भंडारी ने मंडी से जताई दावेदारी, प्रतिभा सिंह-आश्रय शर्मा को लेकर कही ये बात

सीएम जयराम ने कहा कि कांग्रेस को मंडी संसदीय सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। एक नेता लड़ना नहीं चाहता और दूसरे ने टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया है। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी खेमे की हालत तो ऐसी है कि उनका नेता ही तय नहीं हो रहा है। मंडी सीट पर कांग्रेस हार मान चुकी है। इनके नेता अपने प्रत्याशी के लिए एक-दूसरे का नाम आगे कर रहे हैं।सीएम ने कहा कि एक नेता कहता है कि मैं 2022 में लड़ूंगा, जिस नेता को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया पर पोस्टर लगा रही वो कहते हैं कि हमने टिकट के लिए आवेदन ही नहीं किया। ऐसी हालत इसलिए हैं क्योंकि कांग्रेस को अपनी हार सामने नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:मंडी से आश्रय शर्मा या प्रतिभा सिंह! किसे मिलेगा टिकट, जाने क्या बोले कुलदीप राठौर

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार हमेशा से ही हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमने इस दिशा में कई काम किए हैं। उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि मंडी लोकसभा सीट पर फिर से रिकॉर्ड मार्जिन के साथ कमल खिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जुब्बल कोटखाई सीट में बीजेपी के विधायक थे। इन उपचुनावों में बीजेपी जुब्बल के साथ-साथ अर्की और फतेहुपर में भी फतेह हासिल करेगी। प्रदेश की जनता ये अच्छी तरह से जानती है कि उन्हें किसे अपने नेता के रूप में चुनना है वो किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।सीएम जयराम ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार मंडी की जनता हमें उससे भी बड़ी जीत का तोहफा देगी। ये मंडी हमारी थी, हमारी है और हमारी ही रहेगी। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में बहुत विकास हुआ है। केंद्र से किसी तरह की कमी हिमाचल को नहीं आने दी गई है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

The post हिमाचल उपचुनाव: मंडी हमारी है…हमारी ही रहेगी, कांग्रेस ने डाल दिए हैं हथियार- सीएम जयराम appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3im0xv3
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...