Skip to main content

हिमाचल उपचुनाव: निगम भंडारी ने मंडी से जताई दावेदारी, प्रतिभा सिंह-आश्रय शर्मा को लेकर कही ये बात

शिमला। हिमाचल में तीन विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी-कांग्रेस के बीच इन चुनावों में सीधी जंग होगी। मंडी इस समय सबसे हॉट सीट बनी हुई है। मंडी सीएम जयराम का गृहक्षेत्र होने के साथ साथ यहां पंडित सुखराम शर्मा के गढ़ के तौर पर भी पहचाना जाता है। यहां से सुखराम के पोते आश्रय शर्मा टिकट की दावेदारी जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:पंचायत चुनाव: जनजातिय क्षेत्रों में पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 74 प्रतिशत रहा मतदान

मंडी से पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा भी टिकट के लिए दिल्ली गए हैं। वहीं, कांग्रेस की टिकट पर यहां से प्रतिभा सिंह के भी मैदान पर उतरने की अटकले हैं, लेकिन इसी बीच युकां के प्रदेशअध्यक्ष निगम भंडारी ने भी यहां टिकट की दावेदारी ठोक दी है।

निगम भंडारी ने कहा कि कांग्रेस में छोटे से छोटा कार्यकर्ता टिकट मांग सकता है। मैने सच्चे सिपाही के तौर पर 18 प्रदेशों में कांग्रेस के लिए काम किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी मैने टिकट मांगा था। मेरे आवेदन पर दिल्ली में भी चर्चा हुई थी। टिकट ना मिलने के सवाल पर निगम भंडारी ने कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरी है। पार्टी का फैसला आखिरी होगा।

प्रतिभा सिंह के सवाल पर निगम भंडारी ने कहा कि प्रतिभा सिंह पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। वो दो बार मंडी से सांसद रही हैं। वीरभद्र सिंह का प्रदेश के लिए बहुत बड़ा योगदान है। आश्रय शर्मा की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि इतने लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने वाले सभी लोगों का स्वागत है।

यह भी पढ़ें:बीजेपी-कांग्रेस के ये चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल, जातिगत समीकरण साध सकती हैं पार्टियां

भंडारी ने कहा कि दो अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने बैठक बुलाई है। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। निगम भंडारी किन्नौर से संबंध रखते हैं और किन्नौर मंडी संसदीय क्षेत्र में आता है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में 2 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें मंथन के बाद उपचुनावों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय किया जाएगा। चुनाव समिति तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को देगी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी हाईकमान तक इन नामों को लेकर जाएंगे।

 

चुनाव समिति की बैठक के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला आना था, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम टल गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहेंगे। इनके अलावा कमेटी के आठ सदस्य भी बुलाए गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

The post हिमाचल उपचुनाव: निगम भंडारी ने मंडी से जताई दावेदारी, प्रतिभा सिंह-आश्रय शर्मा को लेकर कही ये बात appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3uqd5qc
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...