Skip to main content

उपचुनाव: ईवीएम में बंद हुई 18 प्रत्याशियों की किस्मत, जुब्बल कोटखाई में सबसे अधिक मतदान

शिमला। हिमाचल में शनिवार को एक लोक सभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव (By election) के लिए मतदान हुआ। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में 18 प्रत्याशी (candidate) मैदान में थे। जनता ने आज अपना फैसला इन प्रत्याशियों के लिए अपने वोट के रूप में कर दिया है। अब 2 नवंबर को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (chief electoral officer) हिमाचल प्रदेश सी पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप.निर्वाचन के लिए 30 अक्टूबर, 2021 शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र में 100 फीसदी मतदान, वोटरों के लिए बिछा था रेड कारपेट

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: सीएम जयराम सहित इन दिग्गजों ने किया मतदान, जाने किसने कहां डाला वोट

उन्होंने बताया कि मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हुए मतदान में लगभग 57.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन में मतदान प्रतिशतता लगभग 66.20 प्रतिशत रही। सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप-निर्वाचन के लिए लगभग 64.97 प्रतिशत मत पड़े। शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उप-निर्वाचन के दौरान लगभग 78.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय रहित मतदान संपन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा.निर्देशों अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे। उन्होंने बताया कि कुल मतदान केंद्रों में से 50ः मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई थी। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और मतदान ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा वेबकास्टिंग में सहयोग के लिए एचपीएसईडीसी व बीएसएनएल के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि उप-निर्वाचन के लिए डाले गए मतों की गिनती 2 नवंबर, 2021 मंगलवार को संपन्न की जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post उपचुनाव: ईवीएम में बंद हुई 18 प्रत्याशियों की किस्मत, जुब्बल कोटखाई में सबसे अधिक मतदान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3nHcj5a
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...