Skip to main content

हिमाचल: परिजन गए थे वोट डालने, घर में झूले की रस्सी में फंसा 7वीं के छात्र का गला; गई जान

रविन्द्र चौधरी, फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला में 12 वर्षीय किशोर के गले में झूला झूलते समय रस्सी फंसने से उसकी मौत (Death) हो गई। हादसे के समय किशोर के माता-पिता वोट (Vote) डालने गए हुए थे। मामला कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत लुठियाल के गांव झलाल में शनिवार को सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: वीडियो कॉल कर दिखाते थे पोर्न दृश्य, फिर करते थे ब्लैकमेल; दो धरे

मिली जानकारी के अनुसार झलाल गांव में करीब 12 वर्षीय किशोर अपने घर में रस्सी के झूले पर झूल रहा था। इसी दौरान अचानक झूले की रस्सी उसके गले से लिपट गई। पड़ोसियों ने बच्चे के गले में रस्सी को लिपटा देखा तो मौके पर पहुंचे और रस्सी को निकाला। जिसके बाद बच्चे को पंजाब के तलवाड़ा में एक अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पूर्व पंचायत प्रधान जगरूप सिंह ने बताया बच्चे के माता .पिता वोट डालने पोलिंग बूथ गए हुए थे। इसी दौरान सातवीं कक्षा का छात्र वरुण पुत्र कमल घर में रस्सी के लगाए झूले पर झूलने लगा। इस दौरान रस्सी उसके लगे से लिपट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार काफी निर्धन है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post हिमाचल: परिजन गए थे वोट डालने, घर में झूले की रस्सी में फंसा 7वीं के छात्र का गला; गई जान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3GLz54K
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...