Skip to main content

हिमाचलः  सेल्फी लेने के चक्कर में ब्यास में डूबे दो छात्र, घर से निकले थे बहाना बनाकर

 कांगड़ा।  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक दर्दनाक  खबर सामने आई है। जिला  कांगड़ा  में देहरा के तहत फेरा गांव के साथ बह रही ब्यास नदी में दो छात्र डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा  सेल्फी लेते समय  हुआ है।  छात्रों की तलाश के लिए  एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।  डूबने वाले छात्रों के नाम अंशुल और आयुष हैं, जो कि अपने पांच स्‍कूली दोस्‍तों के साथ ब्यास नदी के किनारे चट्टानों पर पार्टी करने और सेल्फी लेने आए थे।  जबकि इस छात्रों ने घर में आधार कार्ड अपडेट करने का बहाना लगाया था।  अंशुल और आयुष गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरली में जमा एक के छात्र  है।  घटनास्थल पर कपड़े, कोल्डड्रिंक की बोतल व गिलास मिले हैं।  इसके अलावा स्कूटी भी सड़क किनारे खड़ी मिली है। फिलहाल नूरपुर से आई एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम, ज्वालामुखी के डीएसपी चन्द्रपाल सिंह व देहरा पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है।

ये भी पढ़ेः हिमाचलः ऊना पुलिस ने दो लोगों को प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार, अंशुल कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार गांव कठियाडा गरली जिला कांगड़ा का रहने वाला था, जो कि अपने माता और पिता का इकलौता बेटा था।  ऊना जिला के अम्ब के गांव पोलिया परोतां का रहने वाला  आयुष पुत्र राजपाल गांव व डाकघर गरली में अपने मामा के घर रहता था। । ये दोनों शनिवार को सुबह स्कूटी पर सवार होकर परागपुर की तरफ गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पहले अपने स्तार पर इन की तलाश की।  इसके बाद स्कूटी देहरा के लोहर सुनहेत से चंबा पत्तन रोड पर फेरा गांव में ब्यास नदी के किनारे मिली औकर फिर परिजनों के ब्यास नदी के किनारे चट्टानों के बीच रेत पर इन दोनों के कपड़े और मोबाइल मिले।  देहरा का कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि गरली स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र बीते कल ब्यास नदी में डूबे हैं, जिन्हें एनडीआरएफ टीम व गोताखोर ढूंढ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।  फिलहाल किसी भी बच्चे की डेड बॉडी नहीं मिली है।  घटनास्थल पर कपड़े व स्कूटी मिली है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post हिमाचलः  सेल्फी लेने के चक्कर में ब्यास में डूबे दो छात्र, घर से निकले थे बहाना बनाकर appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3vZPZYn
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...