Skip to main content

हिमाचल: दादी संग लौट रही बच्ची की सड़क हादसे में गई जान, मंडी में कार खाई में गिरी

ऊना/ मंडी। हिमाचल में सड़क हादसे (Road Accident) लगातार जारी है। ताजा मामले ऊना और मंडी जिला से सामने आए हैं। जिला ऊना में एक आठ साल की बच्ची की ट्राले की टक्कर से मौत हो गई है। बच्ची अपनी दादी के साथ एक कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। वहीं दूसरा हादसा मंडी जिला से सामने आया है। यहां एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में यहां निजी बस से बाइक की हुई जोरदार टक्कर, युवक की गई जान

पहले मामला उपमंडल गगरेट (Gagret) के तहत गांव बढ़ेडा राजपूतां से सामने आया है। रविवार दोपहर के समय एक छोटी सी बच्ची सड़क को पार करके वर्षा शालिका की तरफ जा रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी गगरेट की तरफ से ऊना की ओर जा रही थी। इस गाड़ी ने इस लड़की को टक्कर मार दी और लड़की सड़क से दूर जाकर गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लड़की के मुंह और सर से खून निकलने लगा। दुर्घटना में रिद्धिमा पुत्री विक्रम सिंह गांव बढ़ेडा राजपूतां ज़िला ऊना (Una) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उसे इलाज़ के लिए सिविल हॉस्पिटल गगरेट ले जाया गयाए लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप गाड़ी के चालक अभिषेक कुमार पुत्र उत्तम चन्द गांव ढसौली तहसील ज्वाली ज़िला कांगड़ा के खिलाफ तेज रफ्तारीए लापरवाही से वाहन चलाना आदि धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है ।

यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी गाड़ी, 13 लोगों की गई जान

 

 

वहीं दूसरा मामला मंडी (Mandi) जिला से सामने आया है। पराशर घूमने गए पांच दोस्त वापिस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। इन युवकों की कार कांडलू के पास आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल (Injured) हो गए हैं। सभी घायलों को कटौला में प्राथमिक उपचार दिया गया जिनमें से एक ही हालत को बिगड़ता देख उसे जोनल हास्पिटल मंडी रैफर कर दिया गया है। यह सभी युवक मंडी जिला के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और आज पराशर घूमने गए हुए थे। इनके पीछे एक अन्य गाड़ी आ रही थी जिसमें सवार लोगों ने इस हादसे को अपनी आंखों के सामने होता हुआ देखा और हादसे के तुरंत बाद घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों को सूचित किया और 108 पर दुर्घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों के माध्यम से सभी घायलों को बागी तक पहुंचाया जहां से आगे उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से ले जाया गया। घायलों में सुंदरनगर निवासीस अमन और आशुतोष, बैहना निवासी अभय और मुकेश जबकि भंगरोटू निवासी मुकुल का नाम शामिल है। हादसे के वक्त जिन अन्य युवकों ने इनकी मदद की उनमें महेश, विजय कुमार, विनोद और लतु शामिल हैं। कमांद पुलिस चौकी ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।

 

 

गोंदपुर में ट्रक-ऑटो टक्कर में आठ घायल, चार गंभीर

पांवटा साहिब। उपमंडल के गोंदपूर में देर शाम ट्रक व टैंपो की जोरदार टक्कर में आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद टेंपो सड़क पर पलट गया। इसके बाद सभी घायलों को सविविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।  चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक गोंदपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से उसमे सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में विनीत (33) यमुना विहार काॅलोनी, रूपेन्द्र (28) वाई प्वाईंट पांवटा, शमीम (64) मिस्सरवाला, मंगा राम (34) ज्वालापुर, काजल (21) ज्वालापुर, चंदन सिंह (60) ज्वालापुर, चिराग शर्मा (17) निवासी ज्वालापुर व नीता राम ( 40) निवासी शुभखेड़ा शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को पांवटा साहिब अस्पताल उपचार को पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। हादसे की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

 

The post हिमाचल: दादी संग लौट रही बच्ची की सड़क हादसे में गई जान, मंडी में कार खाई में गिरी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3Bxpuuc
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...