Skip to main content

हिमाचल उपचुनाव: स्ट्रांग रूमों में लॉक हुई ईवीएम, दो नवंबर वीडियोग्राफी के साथ होगी मतगणना

शिमला। हिमाचल में बीते रोज विधानसभा की तीन सीटों और लोकसभा की एक सीट के लिए संपन्न हुए मतदान (Vote) के साथ ही चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को ईवीएम मशीनें सील करके कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग कक्षों (Strong Rooms) में सुरक्षित रख दी गई हैं। सोमवार को पहले से निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मतगणना का मॉक ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद दो नवंबर मंगलवार को धनतेरस के दिन सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में मतों की गणना होगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने बताया कि पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम (EVM) में दर्ज मतों की गणना शुरू की जाएगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में गवर्नमेंट गर्ल्स आईटीआई मंडी में पोस्टल बैलेट और सर्विस वोट की गिनती होगी।

यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनावः फतेहपुर व मंडी में कई पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब, मतदान में बाधा

चुनाव आयोग और प्रशासन ने मतगणना को लेकर समस्त प्रबंध पूरे कर लिए हैं। 2 नवंबर को मतगणना के लिए प्रशासन ने चाक.चौबंद व्यवस्था की है। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनें सील करके कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग कक्षों में सुरक्षित रख दी गई हैं। पुख्ता इंतजाम करते हुए ईवीएम की बहुस्तरीय सुरक्षा तय की गई है। केन्द्रीय सुरक्षा बल, राज्य आर्म्ड फोर्स तथा स्थानीय पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी (CCTV) के माध्यम से भी कड़ी निगरानी की जा रही है। मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति होगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

 

 

यहां होगी मतगणना

इसी तरह भरमौर (Bharmaur) विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोटों की गणना सरोल स्थित गवर्नमेंट मिलेनियम पॉलीटेक्नीक में जबकि लाहुल स्पीति के मतों की गणना गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग, किन्नौर की गणना बचत भवन रिकांगपिओ और रामपुर विधानसभा क्षेत्र की गणना पीजीएसएसएस रामपुर में होगी। वहीं, मनाली, कुल्लू, आनी और बंजार क्षेत्र की गणना के लिए जीडीसी कुल्लू को मतगणना केंद्र बनाया गया है। करसोग, सुंदरनगर नाचन और सरकाघाट क्षेत्र की गणना जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में होगी। द्रंग व जोगिंद्रनगर की गणना राजीव गांधी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज जोगिंद्रनगर जबकि सराज और मंडी की गणना गवर्नमेंट पीजी कॉलेज मंडी में आयोजित होगी।

बल्ह क्षेत्र की गणना गवर्नमेंट आईटीआई मंडी (Mandi) में होगी। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना के लिए वजीर राम सिंह पीजी गवर्नमेंट कॉलेज जबकि अर्की के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वायज) अर्की और गवर्नमेंट ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुब्बल में जुब्बल-कोटखाई की मतगणना होगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को हुए मतदान के बाद पहले से बनाए गए स्ट्रांग रूमों में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लॉक हो चुकी हैं। लाहुल स्पीति, किन्नौर और चंबा के दूरदराज के इलाकों में मौजूद ईवीएम को भी सेना के हेलीकाप्टरों की मदद से स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दिया गया है।

स्पीति के मतदान केंद्रों की ईवीएम हेलीकॉप्टर के माध्यम से केलांग पहुंची

लाहुल-स्पीति जिला के स्पीति उपमंडल के तहत 29 मतदान केंद्रों की ईवीएम रविवार को हेलीकॉप्टर (Helicopter) के माध्यम से काजा से केलांग पहुंचाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नीरज कुमार ने बताया कि हेलीकॉप्टर से 29 मतदान केंद्रों की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को केलांग के समीप तांदी स्थित हेलीपैड पर उतारा गया और ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना (counting of votes) केंद्र के साथ स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। इसके अतिरिक्त चंबा जिला के किलाड़ क्षेत्र से भी मतदान के बाद ईवीएम हवाई मार्ग से सुरक्षित चम्बा में स्ट्रॉंग रूम तक पहुंचा दी गई हैं। मतदान दल भी मतदान कार्य सम्पन्न करने के बाद वापस लौट गए हैं। 2 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग में स्थापित मतगणना केंद्र में भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक मतगणना की जाएगी।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

The post हिमाचल उपचुनाव: स्ट्रांग रूमों में लॉक हुई ईवीएम, दो नवंबर वीडियोग्राफी के साथ होगी मतगणना appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3vZuqqV
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...