Skip to main content

हिमाचल में यहां बिल को लेकर होटल कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच हुई खूनी झड़प

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) में होटल में बिल को लेकर शुरू हुई बहसबाजी खूनी झड़प में बदल गई। यह खूनी झड़प होटल में ठहरे पर्यटकों (Tourist) और होटल कर्मचारियों के बीच हुई है। इस खूनी झड़प में दोनों तरफ से जमकर हॉकी स्टिक और रॉड का प्रयोग किया गया। घटना शिमला के टिंबर हाउस के पास एक निजी होटल (Private Hotel) की है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला (Attack) करने का आरोप लगाया। वहीं, पर्यटक खुलेआम सड़कों पर ही रॉड लेकर घूमते नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। पुलिस ने पर्यटकों को अस्पताल भेजा, जबकि दूसरा पक्ष भी मौके से पुलिस थाने की ओर रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचा।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: जिस कॉलेज में ले रहे थे शिक्षा, उसी में कर दी तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात

अपनी शिकायत में होटल कर्मचारियों (Hotel Staff) ने बताया कि मामला होटल के बिल को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि रविवार को हाउस के इलाके में सुबह से शाम तक का पावर कट थाए ऐसे में पर्यटकों को आधा दिन बिजली की सुविधा नहीं मिल पाईए जब पर्यटक काउंटर पर बिल देने पहुंचे तो पर्यटकों ने बिजली का बिल देने से मना कर दिया। पर्यटकों ने कहा कि वह बिजली व कुछ अन्य चीजों के बिल (Bill) का भुगतान नहीं करेंगे। जिसके बाद होटल कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच बहस शुरू हो गई। कर्मचारियों ने पर्यटकों पर उनके साथ बदतमीजी करने और गाली गलौज के भी आरोप लगाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हुई थी और बाद में यह बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर रॉड, हॉकी और दराट जैसे धारदार हथियारों से हमला किया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के सामने भी दोनों पक्ष आपस में लड़ते नजर आए। हालांकि, अंत में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला निपटाया और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

 

 

The post हिमाचल में यहां बिल को लेकर होटल कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच हुई खूनी झड़प appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3BvNXQI
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...